पूर्व सीएम हेमंत की भाभी सीता सोरेन के खिलाफ JMM का एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इसके साथ ही पार्टी ने बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रोम को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया। लोबिन हेम्ब्रोम ने राजमहल लोकसभा सीट से मौजूदा झामुमो सांसद विजय हंसदक के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

बता दें कि तीन बार की विधायक सीता सोरेन साल 2009 में अपने पति दुर्गा सोरेन की मृत्यु के बाद से पार्टी में अलग-थलग पड़ गई हैं। झामुमो पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए वह 20 मार्च को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गई थीं। भाजपा ने मौजूदा सांसद सुनील सोरेन की जगह उन्हें दुमका लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। साल 2019 के चुनाव में उन्होंने झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन को 47,590 मतों के अंतर से हराया था।।

सीता सोरेन पर गिरी पार्टी की गाज

उनके ससुर और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन द्वारा हस्ताक्षरित एक कार्यालय आदेश के अनुसार पार्टी की विधायक सीता सोरेन को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित किया गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा जारी आदेश पत्र में कहा गया है कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ गंभीर और निराधार आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा दे दिया था।

इसके साथ ही उन्होंने दुमका सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया है। इससे साफ है कि उन्होंने पार्टी और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ झूठे आरोप लगाए थे। चुनाव लड़ने के लिए उन्हें छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से मुक्त किया जा रहा है।

सीता सोरेन ने JMM पर किया पटलवार

दूसरी ओर, पार्टी से निकाले जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीता सोरेन ने कहा कि वह पहले ही झामुमो को अपना इस्तीफा सौंप चुकी हैं और अब उनका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें झामुमो से कोई उम्मीद नहीं है। वह मेरे परिवार का सम्मान करने में विफल रही है। उन्होंने उनके दिवंगत पति को भी याद नहीं किया है।

सीता सोरेन ने कहा कि उनके पति दुर्गा सोरेन ने झामुमो को मजबूत करने के लिए अपना खून-पसीना बहाया था। बाद में उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने उनकी मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बता दें कि दुर्गा सोरेन का 2009 में बोकारो में निधन हो गया था। बता दें कि सोरेन परिवार में दरार तब सामने आई थी जब सीता सोरेन ने कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के किसी भी कदम का खुलकर विरोध किया था।

लोबिन हेम्ब्रोम को भी JMM ने निकाला

इस बीच, झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रोम को भी गठबंधन के हित के खिलाफ काम करने और राजमहल सीट से नामांकन दाखिल करने के लिए निष्कासित कर दिया गया ।पार्टी द्वारा हंसदक के चयन के विरोध में बोरियो विधायक हेम्ब्रम ने राजमहल से अपना नामांकन दाखिल किया।

झामुमो के बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा ने 24 अप्रैल को लोहरदगा लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था, जो गठबंधन में सीट-बंटवारे के समझौते के अनुसार कांग्रेस के पास चली गईय झामुमो ने इस महीने की शुरुआत में लिंडा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000