एजी कॉलोनी में ASI के बेटे की हुई हत्या से मचा हड़कंप, शराब की बोतलों के साथ दोस्त के फ्लैट पर मिला शव

पटना। बिहार की राजधानी पटना में शास्त्री नगर थानांतर्गत एजी कालोनी में एएसआइ श्याम रंजन सिंह के बेटे आर्यन राज (18) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को दोस्त आकाश के फ्लैट में मिला। वहां से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। फ्लैट में रहने वाले सभी लोग फरार हैं। ऐसा माना जा रहा है कि शुक्रवार की रात फ्लैट में जमकर जश्न मनाया गया था। इसी दौरान आपस में झड़प हुई, जिसके बाद आर्यन की हत्या कर दी गई।  थानेदार अमर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच से अनुमान लगाया जा रहा है कि फ्लैट में तीन-चार लोग और महिला थी। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

पटेल नगर में रहता है एएसआइ का परिवार…

पुलिस मुख्यालय में तैनात एएसआइ श्याम रंजन सिंह मूलरूप से भोजपुर के निवासी हैं। वे परिवार के साथ पटेल नगर इलाके में किराये पर फ्लैट लेकर रहते हैं। उनके बेटे आर्यन ने इसी वर्ष डीएवी से बारहवीं की परीक्षा पास की थी। वहीं, जिसके फ्लैट से आर्यन का शव मिला, वह ठेकेदार सुदेश यादव ने किराये पर ले रखा है। सुदेश स्वयं पत्नी और दो बेटे विकास व आकाश के साथ यहां रहते हैं। यह मकान लालमोहन सिंह का है। आर्यन बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर शुक्रवार की शाम घर से निकला था। देर रात तक नहीं पहुंचा तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की।

फ्लैट में अकेले रह रहा था आकाश…

पड़ताल में मालूम हुआ कि सुदेश यादव मूलरूप से गोपालगंज जिले के फुलवरिया के रहने वाले हैं। वे पत्नी और बड़े बेटे के साथ चुनाव में मतदान करने गांव गए थे। यहां आकाश अकेले रह रहा था। शुक्रवार की देर रात तक आर्यन के घर नहीं लौटने पर उसके पिता ने शास्त्री नगर थाने को काल कर जानकारी दी। इसके बाद पुलिस आकाश के फ्लैट पर पहुंची, जहां मुख्य द्वार पर बाहर से ताला लगा था। पुलिस को अंदेशा हुआ कि आकाश और आर्यन कहीं चले गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम लौट आई।

सुबह एफएसएल के साथ पहुंची पुलिस…

आर्यन के माता-पिता को अनहोनी की आशंका सता रही थी। उनके बार-बार आग्रह करने पर पुलिस शनिवार की सुबह साढ़े 11 बजे एफएसएल की टीम के साथ पहुंची और फ्लैट का ताला तोड़ा। अंदर एक चौकी के नीचे से आर्यन का शव बरामद किया गया। वहां खून के धब्बे भी मिले, जिसे टीम ने साक्ष्य के रूप में एकत्र किया। इसके अलावा, शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान भी एफएसएल भेजा गया है। जूठे बर्तन और गिलास से भी फिंगर प्रिंट उठाए गए हैं।

हड्डी तोड़े जाने की आशंका…

सूत्र बताते हैं कि आर्यन के हाथ की हड्डी भी टूटी थी। इससे संदेह है कि हत्या से पूर्व फ्लैट में रहे युवकों के बीच किसी बात को लेकर हिंसक झड़प हुई। मारपीट में आर्यन की हड्डी टूट गई। इसी दौरान आवेश में आकर युवकों ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि, विवाद का मूल कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आकाश की गिरफ्तारी के बाद सच सामने आएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     शहादरा में हाई-टेंशन पोल पर चढ़ा व्यक्ति,कहा- पीएम मोदी, सीएम और चीफ जस्टिस से बात कराओ     |     दिवाली से पहले दिल्ली बनी गैस चेंबर, कई इलाकों में AQI पहुंचा 400 के पार, हवा में घुला जहर     |     दिल्ली-एनसीआर में GRAP-II के लागू होते ही लोगों की जेब पर दिखा असर, दोगुनी कर दी गई पार्किंग फीस     |     धरती के भगवान खेलते रहे क्रिकेट, पिता को टरकाता रहा स्टाफ, बुखार से मासूम बच्ची ने पिता की गोद में तोड़ा दम     |     यूपी विस उपचुनाव:भाजपा ने करहल में अखिलेश के भतीजे के सामने चला जीजा वाला दांव, जानें क्या बन रहे हैं समीकरण     |     यूपी विस उपचुनाव:बसपा ने जारी की अपने प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट     |     यूपी विस उपचुनाव:करहल से लालू और मुलायम के दामादों के बीच होगा चुनावी मुकाबला     |     यूपी विस उपचुनाव:कांग्रेस के इनकार के बाद सपा ने बाकी बची 3 सीटों पर उतारे उम्मीदवार     |     झारखंड विधानसभा चुनाव: झामुमो ने जारी की 5 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, चमरा लिंडा को दिया टिकट     |     झारखंड विधानसभा चुनाव:असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान,सरकार बनने पर हुसैनाबाद बनेगा जिला, राम या कृष्ण के नाम पर होगा नामकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000