BJP, JDU या TDP किस पार्टी का होगा लोकसभा स्पीकर; जानिए केसी त्यागी ने क्या कहा

देश की 18वीं संसद के सदस्यों का चयन हो चुका है। सदस्यों ने अपना प्रतिनिधि भी चुना लिया है और एनडीए गठबंधन सत्ता में आ चुका है। अब संसद में नए सांसदों का शपथ लेना और लोकसभा स्पीकर का चयन बाकी है। लोकसभा स्पीकर का पद संसद में बेहद अहम होता है। इसी वजह से सभी दल चाहते हैं कि लोकसभा में स्पीकर उनकी पार्टी का हो। एनडीए की सरकार बनने से पहले खबरें आई थीं कि तेलगू देसम पार्टी अपने दल के किसी नेता को लोकसभा स्पीकर बनाना चाहती है। इसके बाद कांग्रेस ने भी कहा कि लोकसभा स्पीकर भारतीय जनता पार्टी का नहीं, बल्कि किसी सहयोगी दल का होना चाहिए। अब जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी ने साफ कर दिया है कि लोकसभा स्पीकर वही नेता बनेगा, जिसका नाम बीजेपी आगे करेगी। दिल्ली में लोकसभा स्पीकर के चयन को लेकर सवाल किए जाने पर जेडीयू के प्रवक्ता ने कहा “टीडीपी और जेडीयू, एनडीए के साथ हैं। हम उस नेता का समर्थन करेंगे, जिसे बीजेपी नॉमिनेट करेगी।”

क्यों अहम है केसी त्यागी का बयान…

लोकसभा में बहुमत के लिए 272 सीटें जरूरी हैं और भारतीय जनता पार्टी के पास 240 सीट हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को एनडीए गठबंधन के सहयोगियों की जरूरत पड़ी। एनडीए के सभी सहयोगियों ने साथ दिया और 290 से ज्यादा सांसदों के समर्थन के साथ बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। हालांकि, इस सरकार में जेडीयू के 12 और टीडीपी के 16 सांसदों का समर्थन बेहद अहम है। अगर ये दोनों पार्टियां समर्थन वापस लेती हैं तो बीजेपी की अगुआई वाली एनडीए सरकार गिर सकती है। हालांकि, केसी त्यागी के बयान से साफ है कि एनडीए गठबंधन मजबूती के साथ एकजुट है और भारतीय जनता पार्टी ही यह तय करेगी कि लोकसभा का स्पीकर कौन होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000