नाबालिग प्रेमिका से मिलने राजस्थान से रेवाड़ी आए युवक को परिजनों ने पीट-पीटकर कर की हत्या

नाबालिग प्रेमिका से मिलने आए युवक को परिजनों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, यहां से युवक को रेफर किया गया था। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। गांव गिगलाना, जिला अलवर (राजस्थान) निवासी मोहित (24) पुत्र मुकेश सोमवार की रात रेवाड़ी जिले के एक गांव में अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने आया था। आरोप है कि रात करीब 12 बजे मोहित किशोरी को अपने साथ ले जा रहा था। इस बीच किशोरी की दादी और दादा जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो किशोरी के चाचा व अन्य लोगों ने मोहित को पकड़ लिया। आरोप है कि मोहित को लोहे के पाइप से जमकर मारा पीटा। इससे वह अधमरा हो गया। इसके बाद किशोरी के घरवालों ने मोहित के पिता को फोन कर कहा कि अपने बेटो को यहां से ले जाओ। सूचना पर मोहित के पिता मुकेश और ताऊ राजेश मौके पर पहुंचे और उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से मोहित को रेवाड़ी रेफर किया गया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मोहित ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

ताऊ बोले- आंख, पेट और छाती में मारी थी गंभीर चोटें…

ताऊ राजेश ने बताया कि रात को किशोरी के परिजनों का फोन आया था। हम मोहित को लेकर आने लगे तो उसने रास्ते में पानी मांगा। हमने उसे पानी पिलाया, उसके पेट में ज्यादा दर्द हो रहा था। आरोपियों ने मोहित की आंख, पेट, पैर और छाती पर चोट मारी थी। मोहित को घर लेकर आए तो उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इस पर तुरंत टैक्सी से उसे कुंड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उसे एक इंजेक्शन लगाया और कहा कि इसे जल्दी रेवाड़ी ले जाओ। इसके बाद मोहित को रेवाड़ी लेकर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था मोहित…

मोहित आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था। मोहित का एक छोटा भाई और एक बहन है। बहन की शादी हो चुकी है। परिजनों का कहना है कि हमें न्याय चाहिए। उन्हें तो यह भी नहीं पता था कि मोहित का कोई प्रेम-प्रसंग चल रहा था या नहीं। परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मोहित का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000