भीषण सड़क हादसा; बागेश्वर धाम जा रहे भक्तों की आटो ट्रक में घुसा, सात लोगों की हुई मौत

छतरपुर जिले में बागेश्वरधाम दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों से भरी टैक्सी और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हुई। जहां इस भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की ही मौत हो गई। पांच लोग मौके पर ही मारे गए। दो इलाज के दौरान मृत घोषित किए गए। वहीं 6 घायलों में 4 की हालत गंभीर घायल हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों और मृतकों में बच्चे और बूढ़े सभी शामिल हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना NH 39 की तड़के सुबह 5 बजे कदारी के पास की बताई जा रही है। जहां छतरपुर रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर बागेश्वर धाम जा रही टैक्सी क्रमांक UP 95 AT 2421 और ट्रक PB 13 BB 6479 में जोरदार भिड़ंत हो गई। ऑटो सवारी पासिंग से 4 गुना ज्यादा लोड थी और बताया जा रहा है कि टैक्सी वाले ने ही ट्रक में पीछे से टक्कर मारी है। वहीं आशंका यह भी जताई जा रही है कि ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक के पीछे बराबर से चल रही टैक्सी पीछे से टकरा गई और यह भीषण हादसा हो गया।

घटना और मामले की जानकारी लगाने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक ऑटो छतरपुर रेलवे स्टेशन से 12 श्रद्धालुओं को लेकर बागेश्वर धाम जा रहा था। माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई और ऑटो ट्रक से जा टकराया। मृतकों में डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। सामने आई जानकारी के अनुसार हादसे में ऑटो चालक प्रेम नारायण कुशवाहा सहित जनार्दन, मनु श्रीवास्तव, नन्हे, गोविंद, लालू, अंशिका (उम्र डेढ़ साल) की मौत हुई है। ये सभी श्रद्धालु फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

सीएम ने जताया दुख…

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि छतरपुर जिले अंतर्गत खजुराहो-झांसी हाइवे पर महोबा रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम जाते समय हुई सड़क दुर्घटना में ऑटो में सवार उत्तरप्रदेश के सात लोगों की असामयिक मृत्यु एवं छह लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मृतकों की पहचान एवं परिजनों से संपर्क हेतु उप्र सरकार से संपर्क में हैं। गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है। बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। ।।ॐ शांति।।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताई संवेदनाएं…

हादसे के बाद इलाके के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शोक संवेदनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि छतरपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में अनमोल जिंदगियों के काल कवलित होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ऊँ शांति।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000