सिविल लाइंस चौकी प्रभारी का पैसे लेते वीडियो हुआ वायरल, कमिश्नर ने किया निलंबित

प्रयागराज। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी अभय चंद का नोटों की गड्डी लेने का वीडियो वायरल हुआ है। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो अभय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वीडियो में पैसे को सफेद कागज में लपेटकर दिया जा रहा है। पैसे पकड़ने के बाद वह बोले कि अफसरों के टेबल पर 50 हजार एक लाख की गड्डी पहुंच जाती है और ब्लड प्रेशर हमारा बढ़ जाता है। दरअसल, वैद्य राज किशोर ने जमीन पर कुछ लोगों के कब्जा करने को लेकर सिविल कोर्ट में 2019 में केस दर्ज करवाया था। वर्ष 2020 में विपक्षियों को कोर्ट ने नोटिस भेजकर जानकारी दी।

आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने वर्ष 2021 में एक फर्जी एफआईआर राज किशोर पर करवा दिया। विवेचक अभय चंद ने रिश्वत मांगते हुए कहा था कि वह केस को हल्का कर देगा। इसके लिए कई बार 10-10 हजार रुपये ले लिए गए। इसके बावजूद न तो केस खत्म किया और न ही मुकदमा वापस लिया। डीसीपी सिटी दीपक भूकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर दराेगा अभय चंद को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एसीपी को जांच सौंपी गई है।

शिकायत मिलने पर टीएसआई लाइन हाजिर…

वहीं, टीएसआई सुनील कुमार वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। डीसीपी यातायात नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि टीएसआई के खिलाफ कई शिकायतें आई थीं। इस आधार पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। इससे पहले भी कई टीएसआई पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं। विभाग उनको निलंबित भी कर चुका है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000