महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन के कोयला फाटक क्षेत्र में 4 सितंबर को फुटपाथ पर हुए दुष्कर्म का वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी मोहम्मद सलीम प्रकाश नगर नागदा का रहने वाला है और ऑटो चलाने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद किया है, जिसमें दुष्कर्म का वीडियो भी मिला है।

आरोपी सलीम ने जिन-जिन लोगों को दुष्कर्म का वीडियो भेजा है, उन सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस काम में साइबर टीम लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटना की जानकारी सबसे पहले पुलिस को दी जानी चाहिए थी। मगर, शख्स ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वहीं, आरोपी ने विकृत मानसिकता के साथ इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के आधे घंटे बाद पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला और उसकी शिकायत पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के आधे घंटे बाद आरोपी ने वीडियो किया वायरल…

आरोपी ने इसके आधे घंटे बाद ही वीडियो वायरल कर दिया। इसमें जो भी लोग शामिल हैं, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी ने साजिश या फिर बदनाम करने की सोची समझी योजना के तहत ऐसा किया है। हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 72, 77, 293, आईटी एक्ट समेत कई धाराओं मामला दर्ज किया गया है।

दिनदहाड़े महिला से फुटपाथ पर रेप…

बता दें कि शुक्रवार को उज्जैन से दुष्कर्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता सड़क पर कूड़ा और पन्नी बीनने का काम करती है। आरोपी लोकेश सब्जी व फल का ठेला लगाता है। उसने दिनदहाड़े फुटपाथ पर इस घटना को अंजाम दिया. रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

शादी करने और जिंदगी भर साथ रहने का वादा…

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लोकेश ने उससे शादी करने और जिंदगी भर साथ रहने का वादा किया था। वह उसकी बातों में आ गई और उसे धोखे से शराब पिलाई और फिर सड़क किनारे उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यह घटना बुधवार 4 सितंबर की दोपहर की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000