नशेबाजी और गाली गलौज से परेशान पिता ने बेल्ट से पीट-पीटकर बेटे की कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। पिता, बेटे की रोज-रोज की नशेबाजी और गाली गलौज से परेशान था। मामला, कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र का है। यहां पर काशीराम कॉलोनी में रहने वाले रंजीत कुमार ने पुलिस हिरासत में कबूल किया नशेबाज बेटे की शराब पीने की लत से वो बहुत परेशान हो गए थे। बेटा ऑटो चालक का काम करता था। वो हर दिन शराब पीता था और नशे में धुत घर पर आता था जिसके बाद हर दिन घर में कलेश होता था। आरोपी पिता ने बताया कि रोज ही घर में शराब पीकर बेटा पहुंचता था कभी उसको तो कभी परिवार के बाकी लोगों को अपशब्द कहता था। साथ ही मारता पीटता था। बीते शुक्रवार जब बेटा शराब पीकर घर पहुंचा तो पिता से घर के किसी काम को लेकर बहस करने लगा जिस पर जब पिता ने विरोध किया तो उसने हाथापाई कर दी। इसके बाद गुस्से में आए पिता ने बेल्टों से नशे में धुत्त बेटे की जमकर पिटाई की।

पिता ने की बेटे की हत्या…

इतना ही नहीं पिता को इस कदर गुस्सा आया की पिटाई करने के बाद जब बेटा पस्त पड़ गया तो उसने बेल्ट से ही उसके गर्दन कसकर उसका गला घोंट दिया और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पिता को बहुत पश्चाताप हुआ। आरोपी पिता ने लोगों को भ्रमित करने के लिए बताया कि बेटे की मौत ज्यादा नशे की वजह से हो गई है। हत्या करने के बाद पिता रात भर बेटे के शव के पास अगरबत्ती जलाकर उसके मुंह में गंगाजल तुलसी पत्र डालकर अफसोस करता रहा और सुबह होने पर अगल-बगल के लोगों को उसने बेटे की आकस्मिक मौत की बात बताई लेकिन मामले की जानकारी पनकी थाना पुलिस को जब लगी तो वह मौके पर पहुंची और अगल-बगल के लोगों से पुलिस को यह जानकारी मिली की देर रात घर में पिता पुत्र के बीच जमकर मारपीट हुई थी।

लोगों को सुनाई झूठी कहानी…

इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर पिता रंजीत को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की जिसके बाद वो टूट गया और उसने सारी कहानी पुलिस को सुना दी। पूरी घटना में पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, थाना पनकी के कांशीराम कॉलोनी का रहने वाला 22 साल का रोहित पेशे से एक ऑटो चालक था। शुक्रवार की रात शराब पीकर नशे में धुत होकर रोहित ऑटो चलाकर घर पहुंचा। यहां पहुंचने पर पिता रंजीत के साथ वो गाली गलौज करने लगा। जब पिता ने इस बात का विरोध किया तो वह हाथापाई करने लगा। इस मारपीट के बीच पिता के हाथ चमड़े की बेल्ट लग गई जिससे गुस्से में आकर पिता रणजीत ने बेटे को पीटना शुरू कर दिया। पिता ने बेटे को दम भर पीटा जिससे कि वह बेदम होकर गिर गया। इसके बाद पिता ने बेटे का गला घोंट दिया। पुलिस ने पिता के कबूलनामे के बाद आगे की जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000