शादी में मनपसंद गाना नहीं बजाए जाने पर बारातियों ने गला रेतकर युवक की कर दी हत्या

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है, शादी में मनपसंद गाना नहीं बजाए जाने को लेकर विवाद होने के बाद एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया।

इस वारदात को लेकर पुलिस ने बताया कि जिले में एक शादी में बजाए जाने वाले गानों के चयन को लेकर दो लोगों के बीच बहस हो गई जिसके बाद एक ने दूसरे व्यक्ति की हत्या कर दी।

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात लंभुआ इलाके में हुई जब पीड़ित उत्तम यादव लोटिया गांव में अपने दोस्त की बहन की शादी से लौट रहा था। जानकारी के अनुसार रात लगभग 8 बजे, शादी में डीजे पर बजाए जाने वाले गानों को लेकर उत्तम यादव का दूल्हा पक्ष के गोविंद से झगड़ा हो गया।

गला काट कर की हत्या…

हालांकि, ग्रामीणों ने उस वक्त हस्तक्षेप किया और लड़ाई रोक दी। इसके बाद रात करीब 11 बजे जब उत्तम यादव अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहा था, तभी गोविंद ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि उत्तम यादव मोटरसाइकिल से गिर गया, जिसके बाद गोविंद ने उसका गला काट दिया और मौके से भाग गया।

पुलिस ने बताया कि घायल यादव के दोस्त उसे लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे सुल्तानपुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, अधिकारी ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

दूल्हा समेत 13 लोगों से पूछताछ…

मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सर्कल अधिकारी (सीओ) सलाम खान ने बताया कि पीड़िता के परिवार के सदस्यों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी खान ने कहा, जांच चल रही है और मामले में दूल्हे समेत 13 लोगों से पूछताछ की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000