पत्नी की चाकू से हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

सहरसा। बिहार के सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां रविवार को पति ने अपनी पत्नी की चाकू से मारकर हत्या कर दी और खुद आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच में जुटी पुलिस…

घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्य्क्ष सुबोध कुमार, एसडीपीओ आलोक कुमार, हेड क्वार्टर डीएसपी कमलेश्वरी सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक खुश्बू कुमारी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई.एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है. पुलिस परिवार वाले से भी पूछताछ कर रही है।

सुसाइड को लेकर हो रही चर्चा..

घटना के बाद कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है. कोई पत्नी के हत्या के बाद पति के द्वारा सुसाइड करने की बात कह रहे हैं तो कोई दोनों की हत्या करने की बात कह रहे हैं. लोगों ने कहा कि यदि पति ने हत्या कर खुद आत्महत्या किया तो बच्ची को क्यों छोड़ दिया हालांकि यह लोगों का आपसी सोच है. पुलिस अनुसंधान के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

कमरे से चाकू बरामद…

पुलिस ने कमरे से एक चाकू भी बरामद की है हालांकि चाकू धोए हुए होने की बात कह रही है. एफएसएल की टीम उसकी जांच कर रही है.स्थानीय लोगों ने दबी जुबान से कहा कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था. मृतका आरती का मायके ससुराल से कुछ दूरी सराही है. आरती की मां धनेश्वरी देवी ने बताया कि एक साल बाद बीते एक नवंबर को देवर विदाई कर लाया था. ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे।

दोनों के दो छोटे-छोटे बच्चे…

घटना सदर थाना क्षेत्र के सरदार टोला लतहा वार्ड नं 9 की बतायी जा रही है. मृतका की पहचान 27 वर्षीय आरती देवी के रूप में हुई है। मृतक पति का नाम राजकिशोर दास है जिसका उम्र 30 साल है। मृत महिला का मायके सदर थाना क्षेत्र के सराही मोहल्ला की है। मृतक दंपति के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. दोनों बेटी है।

“प्रथम दृष्टया पति के द्वारा पत्नी की हत्या के बाद खुद आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। अबतक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000