भाजपा जिला महामंत्री के पिता और जदयू नेता की हत्या, बदमाशों ने घर के दरवाजे पर ही दोनों को मारी गोली

बिहार में भाजपा नेता के पिता और एक जदयू नेता की हत्या से सनसनी फैली हुई है। अपराधियों ने दो अलग-अलग जिलों में इन घटनाओं को अंजाम दिया है। मधेपुरा में भाजपा के जिला महामंत्री के पिता को अपराधियों ने उस समय निशाना बनाया जब वो अपने घर के आगे ही टहल रहे थे। घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। जख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन दरभंगा जाने के क्रम में उनकी मौत रास्ते में ही हो गयी। इधर, बिहारशरीफ में एक मुखिया सह जदयू नेता की भी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वो अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया।

मधेपुरा में भाजपा के जिला महामंत्री के पिता की हत्या…

भाजपा के जिला महामंत्री के पिता की हत्या मधेपुरा में अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। गोली लगने के बाद आनन-फानन में उन्हें लेकर लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उन्हें भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया था। भाजपा नेता के पिता को जख्मी हालत में लेकर परिजन दरभंगा के लिए रवाना हुए. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत जजहट सबैला की है। मृतक की पहचान भाजपा नेता के पिता राम नारायण साह उर्फ डोमी साह के रूप में की गई है।

अपने घर के आगे टहल रहे थे, गोली मारकर भागे बदमाश…

स्थानीय लोग बताते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अभिषेक साह के पिता राम नारायण साह उर्फ डोमी साह की हत्या अपराधियों ने उस वक्त कर दी जब वो अपने घर के आगे टहल रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधी दरवाजे पर ही बाइक से पहुंच गए और उन्हें गोली मार दी। गोली भाजपा नेता के पिता के सीने में बायीं ओर लगी थी. गोली आर-पार कर गयी थी। वो जख्मी होकर गिर पड़े जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया। दरभंगा जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गयी।

पैक्स चुनाव को लेकर चर्चा गरम…

चर्चा है कि रामनारायण साह की पत्नी ने मुखिया चुनाव लड़ा था और महज 22 वोटों से हारी थीं। इस बार पैक्स चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में वो जुटे थे। हालांकि उनकी हत्या की वजह क्या है। इसपर पुलिस जांच के बाद ही कुछ बताने को तैयार है। सिंहेश्वर थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस जांच जारी है। जल्द ही अपराधी गिरफ्तार होंगे।

बिहारशरीफ में जदयू नेता सह मुखिया की हत्या…

इधर, बिहारशरीफ के बेन प्रखंड की आट पंचायत के मुखिया और जदयू नेता कारू तांती (65 वर्ष) की गुरुवार की शाम बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। बेन प्रखंड बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार का गृह प्रखंड है और मुखिया कारू तांती उनके करीबी थे।

दरवाजे पर बैठे थे जदयू नेता, गोली मारकर भागे बदमाश…

मृतक के परिजनों ने बताया कि मुखिया कारू तांती अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे, तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उन पर गोलियां बरसा दीं। इसके बाद बदमाश फरार हो गये. पीठ में गोली लगने के बाद मुखिया को तत्काल बिहारशरीफ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000