शादी में वरमाला के दौरान फोम उड़ाने पर हुआ विवाद; युवक की लोगों ने कर दी जमकर पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत

मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात थाना क्षेत्र के हरिचंदा गांव में एक शादी समारोह के दौरान वरमाला के स्टेज पर फोम उड़ाने को लेकर विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। फोम उड़ाने के विवाद में पिटाई से युवक की मौत होने का आरोप परिजनों ने लगाया है। पुलिस शादी के विवाद और दुर्घटना में मौत दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

मामला पानापुर करियात थाना क्षेत्र के हरिचंदा गांव का है। यहां वरमाला के दौरान फोम उड़ाने को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान संजीत के रुप में हुई है, जो शादी में शामिल होने अपने मामा के घर आया था। परिजनों के अनुसार, संजीत ने शादी की रस्म के दौरान फोम उड़ाया, जिससे कुछ स्थानीय लोगों से विवाद हो गया। इस दौरान बांस से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। संजीत को तुरंत SKMCH अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई रंजीत ने बताया कि संजीत मामा की बेटी की शादी में शामिल होने भेड़यही गांव से रक्सा गांव आया था। बारातियों द्वारा दरवाजा लगने की रस्म के दौरान संजीत ने फोम उड़ाया, जिसके बाद विवाद बढ़ा और बांस से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद हमला करने वाले लोग मौके से फरार हो गए।

मामले में पुलिस ने कही ये बात…

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि पिटाई के कारण मौत की बात परिजनों ने कही है, लेकिन घटनास्थल पर मृतक की बाइक पाई गई, जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना भी जताई जा रही है। पुलिस इन दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने परिजनों के आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और तथ्यों की पुष्टि के बाद कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000