कलयुगी बेटे के सर पर खून सवार हुआ तो बाप को ही उतार दिया मौत के घाट

पूरनपुर। पारिवारिक विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। झगड़ते हुए दोनों मकान की छत पर पहुंच गए और फिर बेटे ने लोहे की रॉड से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिसमें मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस छानबीन कर रही है।

घटना पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा की है। यहां के रहने वाले शिशुपाल ( 54)पुत्र गेंदनलाल मजदूरी थे। उनका पुत्र रवि नगर की एक एजेंसी पर काम करता है। रविवार शाम पिता-पुत्र और पुत्रवधू रूबी घर पर थे। इस दौरान किसी बात को लेकर शिशुपाल का अपने पुत्र रवि से विवाद हो गया। दोनों में गाली गलौज के बाद मारपीट होने लगी। झगड़ते हुए दोनों घर की छत पर पहुंच गए। इस बीच रवि ने लोहे की रॉड उठाकर पिता के सिर में वार कर दिया। जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पिता के मरते ही आरोपी पुत्र मौके से भाग गया।

घटना की जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीण और रिश्तेदार जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हत्या की सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शिशुपाल का शव घर की छत पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि बाद में आरोपी पुत्र को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

आरोपी की पत्नी बोली- नशा कर झगड़ा करते थे ससुर

पिता पुत्र में झगड़े के दौरान रवि की पत्नी रूबी घर में मौजूद थी। उसने बताया कि मृतक शिशुपाल शराब का नशा अधिक करते थे। वह काफी समय से कोई काम भी नहीं कर रहे थे। नशा करने के बाद वह घर में लड़ाई झगड़ा करते थे। इसी वजह से शिशुपाल की पुत्री (हत्यारोपी की छोटी बहन) अपने चाचा के घर पर रहने लगी थी। रविवार शाम को भी शिशुपाल नशे में पुत्र रवि से झगड़ा करने लगे। फिर दोनों छत पर चले गए और घटना हो गई।

जानिए क्या बोली पुलिस

एएसपी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की रॉड से वार करके हत्या कर दी। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000