धरना दे रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छात्र-छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

बिहार की राजधानी पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर बुधवार को लाठीचार्ज किया गया। पुलिसकर्मियों ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कुछ महिला अभ्यर्थियों पर भी लाठियां बरसाई गईं। इसके बाद अभ्यर्थियों में भारी रोष है। हाल ही में हुई बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर कई दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को वे आयोग के कार्यालय का घेराव करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

जानकारी के अनुसार गर्दनीबाग पर धरना दे रहे बीपीएससी अभ्यर्थी बुधवार दोपहर में आयोग के कार्यालय को घेरने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें वापस जाने को कहा। जब वे नहीं माने तो उनपर बल प्रयोग किया गया। लाठीचार्ज में कुछ अभ्यर्थियों के घायल होने की सूचना है। लाठीचार्ज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इसमें पुलिसकर्मी छात्र-छात्राओं को दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

धरने में शामिल एक अभ्यर्थी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि वे लोग आठ दिन से अनशन पर हैं। बहुत सलीके से बीपीएससी कार्यालय में जाकर अपनी बात रखना चाह रहे थे। पुलिसवालों ने उन पर बेवजह लाठीचार्ज किया।

बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ आतंकियों जैसा व्यवहार क्यों- पप्पू यादव…

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की है। उन्होंने बिहार सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर अभ्यर्थियों के साथ ऐसी क्या दुश्मनी है कि उनके साथ आतंकियों और क्रूर अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। अपने लिए न्याय मांगने वालों पर लाठियों से प्रहार बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बुधवार रात को पुनः धरने पर बैठने का ऐलान किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000