सीएम नीतीश को ऑफर देने के बाद RJD-BJP के नेता आमने सामने, राजद सांसद ने सम्राट चौधरी को बताया अयोग्य

राजद के अध्यक्ष लालू यादव के मुख्यमंत्री नीतीश को फिर से साथ आने के ऑफर दिए जाने के बाद राजद और भाजपा के नेता आमने-सामने नजर आ रहे हैं। राजद के नेता सुधाकर सिंह ने इसे लेकर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर भड़कते हुए कहा कि उनकी अक्षमता के कारण उन्हें भाजपा अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव हमारे राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और कुशलता पूर्वक लंबे समय तक एक दल को चला रहे हैं।

लेकिन, सम्राट चौधरी भाजपा के अध्यक्ष थे, फिर क्यों हटाए गए? उन्होंने कहा, “भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर हटाए जाने का कारण मात्र उनकी अक्षमता थी। अगर अक्षम नहीं होते तो क्यों हटाया जाता? अब सवाल यह है कि दूसरे जो अभी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, वह भी मंत्री रहते हुए प्रदेश अध्यक्ष हैं। अब सम्राट चौधरी जैसा अक्षम आदमी लालू यादव पर कोई कमेंट करे तो यह हास्यास्पद है।”

मीसा भारती बोली- सम्राट चौधरी को लालू यादव ने किया स्थापित…

सम्राट चौधरी के बयान कि ‘लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को स्थापित करना चाहते हैं’, पर मीसा भारती ने कहा कि तेजस्वी को नीतीश कुमार ने दो बार स्थापित कर दिया है, लेकिन, सम्राट चौधरी को तो उनके पिता नहीं बल्कि लालू यादव ने स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को शीर्ष नेतृत्व से पूछना चाहिए।

देवेंद्र फडणवीस के बयान पर क्या बोले…

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ‘लालू यादव कितने भी सपने देखें, फिर भी वो मुंगेरीलाल के हसीन सपने ही रहेंगे, वे पूरे नहीं होंगे’ के सवाल पर बक्सर राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि भाजपा के ये लीडर लालू प्रसाद यादव की तुलना में कहीं नहीं हैं। जितने दिन से ये लोग राजनीति में हैं, उतनी उनकी उम्र है। लालू यादव ने सैकड़ों एमएलए, एमपी, मुख्यमंत्री बनाए, प्रधानमंत्री बनाए, अब ये लोग हवा में ही ऐसे बयान देते रहते हैं।

शाहनवाज हुसैन बोले- लालू यादव अपनी गलती के लिए माफी मांगें…

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने राजद अध्यक्ष लालू यादव  के बयान पर कहा कि नीतीश कुमार अब कहीं जाने वाले नहीं हैं। वह एनडीए के साथ हैं। हम सब एकजुट हैं और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे, इसमें कोई शक नहीं है। लालू यादव पहले अपनी गलती के लिए माफी मांगें। नीतीश कुमार के बारे में ऐसा बोलने से कोई फायदा नहीं होने वाला है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000