दबंगों ने चौकी के सामने सिपाही को पीटा, उल्टी दिशा से कार लेकर आने पर टोकने पर हुआ विवाद

लखनऊ। नजीराबाद चौकी के सामने गलत दिशा से गाड़ी चला रहे युवकों को सिपाही ने मना कर द‍िया। इस पर वह भड़क गए और सिपाही को लात घूसों से पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेरकर वकील समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर ल‍िया है। इसके बाद तीनों पर मुकदमा दर्ज क‍िया गया और उन्‍हें जेल भेज द‍िया गया है। 

अमीनाबाद थाने में तैनात सिपाही रणवीर सिंह ने बताया कि रविवार की रात नौ बजे से सुबह नौ बजे की ड्यूटी लगी थी। रविवार रात करीब 11:30 बजे गश्त करते हुए नजीराबाद चौकी के समाने से निकल रहे थे। तभी एक कार यूपी 32 एफएफ 3983 गलत दिशा से लापरवाही से आती हुई दिखाई दी।

कार चालकों को यातायात का स‍िखाया न‍ियम…

इसके कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर जाम की स्थिति बन गई। इस पर रणवीर ने कार चालकों को यातायात नियम के बारे में बताते हुए फटकार लगाई। कहा कि गाड़ी को सही दिशा में लेकर जाएं। कार को पीछे करने को कहा ताकि लोगों के आवागमन में दिक्कत न हो। इसी बीच कार सवार दंबगों ने रणवीर से गाली-गलौज शुरू कर दी।

चौकी में घसीटकर मारने की दी धमकी…

विरोध करने पर चौकी में घसीटकर मारने की धमकी दी। बात को अनसुना कर वह सिपाही से भिड़ गए। रणवीर ने मामला बिगड़ता देख थाने में इसकी सूचना दी। आनन फानन में थाने से अतिरिक्त फोर्स आ गई। पुल‍िस की टीम ने तीनों आरोपितों को पकड़ लिया।

तीनों आरोप‍ियों में एक है वकील…

इंस्पेक्टर अमीनाबाद सुनील कुमार आजाद के मुताबिक, पकड़े गए आरोपितों में अकरम, अदनान और ताबिज सिद्दीकी शामिल हैं। ताबिज पेशे से वकील है। तीनों के खिलाफ रणवीर सिंह की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने, सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाना, किसी को चोट पहुंचाने के लिए अपराध, मान-सम्मान को ठेस पहुंचाना, आपराधिक कार्य के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुल‍िस ने तीनों को भेजा जेल…

पुल‍िस ने तीनों आरोप‍ितों पर मुकदमा दर्ज कर ल‍िया है। वहीं तीनों को जेल भेज द‍िया गया है। पुल‍िस तीनों आरोप‍ितों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000