दिनदहाड़े बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 10 लाख से ज्यादा की लूट की

गाजियाबाद। गाजियाबाद में 13 फरवरी मेरठ रोड पर दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 10 लाख 70 हजार रुपये लूट लिए गए। इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार दोपहर शुभम ऑटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी स्कूटी से बैंक जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर पिस्टल तान दी और स्कूटी सहित कैश लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद निवासी रतन प्रकाश कंसल का मेरठ रोड पर पेट्रोल पंप है. उनके कर्मचारी संजय कुमार और अर्जुन हर दिन की तरह बैंक में पैसा जमा करने निकले थे. दोपहर करीब 2:25 बजे जैसे ही वे पेट्रोल पंप से 200 मीटर आगे बढ़े, श्रीराम पिस्टन फैक्ट्री के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया. उसके बाद बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया और स्कूटी की डिग्गी में रखे 10 लाख 70 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद वे स्कूटी लेकर फरार हो गए।

पुलिस जांच जारी…

घटना की सूचना मिलते ही साहनी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इस लूट की घटना के बाद गाजियाबाद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से शहर में दहशत का माहौल है।

क्या बदमाशों ने की थी रेकी…

पुलिस के मुताबिक, शक है कि बदमाशों ने पहले से रेकी कर रखी थी। उन्हें पता था कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी रोजाना बैंक में पैसा जमा करने जाते हैं। इसी वजह से उन्होंने सही मौके पर हमला किया और बड़ी रकम लूटकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि टीमों का गठन कर आगे की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।

पीड़ित का बयान…

पेट्रोल पंप के मालिक शुभम कंसल ने कहा कि उनके कर्मचारी रोजाना की तरह बैंक जा रहे थे, लेकिन बदमाशों ने मेहनत की कमाई लूट ली। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000