बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, MBBS छात्र की मौत, दोस्‍त की हालत गंभीर

गाजियाबाद। गाजियाबाद के साहिबाबाद में अर्थला यू-टर्न के सामने गुरुवार तड़के एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण उसमें सवार एमबीबीएस (फोर्थ ईयर) के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों प्रताप विहार स्थित मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट थे। पुलिस ने मृतक छात्र की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। वहीं घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि अभिषेक सोमवंशी (23) मूलरूप से प्रयागराज के सोरांव क्षेत्र स्थित शांतिपुरम गदोपुर के रहने वाला था। वहीं अवितांश (23) सिद्धार्थनगर जिले के वासी क्षेत्र स्थित आजाद नगर का रहने वाला है। वह भी फोर्थ ईय़र का छात्र है। दोनों विजय नगर के सिद्धार्थ विहार में किराये पर रह रहे थे। दोनों कार से गुरुवार सुबह प्रताप विहार से दिल्ली की तरफ कार से जा रहे थे।

तड़के करीब चार बजे उनकी कार वृंदावन ग्रीन यू-टर्न के पास डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार के दोनों एयरबैग भी खुले लेकिन फिर भी अभिषेक की जान नहीं बच सकी। अवितांश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत कार से दोनों युवकों को बाहर निकाला और निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया और अवितांश को भर्ती कर उपचार शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने मृतक युवक की पहचान कर परिवार वालों से संपर्क किया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

दो भाइयों में बड़ा था अभिषेक…

अभिषेक सोमवंशी के साथ हादसा होने की सूचना पर सिद्धार्थ विहार में ही रहने वाले उनके बहनोई राहुल तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं गुरुवार देर शाम तक उनके पिता संदीप सिंह सिंह भी गाजियाबाद पहुंचे। राहुल ने बताया कि अभिषेक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता का प्रयागराज में अपना कारोबार है। वहीं घायल अवितांश की सर्जरी हुई है, जिसके बाद फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी में अपराधियों की आई शामत,बकरी चोर से लेकर मासूम के हत्यारे तक को यूपी पुलिस की सीधी गोली     |     योगी सरकार का महिला सुरक्षा का वादा देश के लिए बना रोल मॉडल,अपराधों के डिस्पोजल और कंप्लायंस रेट में पहले स्थान पर     |     कानपुर में स्कूल की निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरा, कई मजदूर घायल     |     ‘तुम्हारे नाती का एनकाउंटर करूंगा’… दारोगा ने बुजुर्ग महिला को धमकाया, कहा- मुकदमा लाद दिए हैं, बचा लो उसको     |     सीने पर पिस्टल रखकर बोली अरीबा-इतनी गोली मारूंगी पहचाने से इनकार कर देंगे घरवाले     |     प्रयागराज में रेस्टोरेंट के बाहर चले बम, मचा हड़कंप: घटना CCTV में कैद, मामले की जांच में जुटी पुलिस     |     घर में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, चुपचाप पेट्राेल डालकर फूंकी चिता, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप     |     मां ने अपने ही 5 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, दूसरे पति के साथ मिलकर घोटा गला     |     ट्रक की टक्कर से दूसरे ट्रक में घुसी कार, पूर्व विधायक के चचेरे भाई की मौत     |     नगर पालिका की जमीन पर बनी मस्जिद और 33 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, संभल प्रशासन ने जारी किया नोटिस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000