सास के सामने बहू का गला रेता, पति गया था महाकुंभ, देवर ने भाभी को मार डाला

बिहार के गया में महिला की हत्या कर दी गई। युवक ने अपनी ममेरी भाभी को चाकू से गला रेतकर मार डाला। आरोपी ने घर में घुसकर महिला की सास के सामने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

देवर ने ममेरी भाभी को मार डाला

यह घटना गया जिले के डुमरिया प्रखंड के भदवर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार भदवर थाना के नंदई गांव में मंगलवार की शाम अनुज पासवान अपनी ममेरी भाभी से मिलने नंदई गांव आया था। इस दौरान अनुज और उसकी ममेरी भाभी सविता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद आरोपी ने अपने पास से चाकू निकालकर भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी।

सास के सामने बहू का गला रेता

इस घटना को मृतक महिला की सास के सामने ही अंजाम दिया गया है। हालांकि सास ने आरोपी को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका और सास के सामने ही बहू की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह घर की छत के रास्ते से फरार हो गया।

महाकुंभ गया था मृतक का पति

 जानकारी के अनुसार मृतक महिला का पति रंजीत पासवान पेशे से वाहन का चालक है। वह इन दिनों प्रयागराज स्थित महाकुंभ गया हुआ है। इसी बीच मंगलवार को रंजीत की पत्नी सविता से मिलने आए ममेरे देवर अनुज पासवान ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया और फिर भाग निकलने में सफल रहा। उसके भागने के बाद सास ने इस घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी।

हत्या की वजह स्पष्ट नही

इस घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। पुलिस इस घटना को प्रेम प्रसंग के पहलू से भी जोड़कर देख रही है। वहीं, इस घटना के बाद नंदई गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। एफएसएल की मदद से इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

“29 वर्षीय विवाहिता सविता देवी की हत्या उसके ममेरे देवर अमित पासवान ने कर दी है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना में प्रयुक्त चाकू और अन्य सामान को बरामद किया है। घटना करने वाला ममेरा देवर फरार हो गया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।”- अमित कुमार, एसडीपीओ, इमामगंज

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000