वक्फ बिल को लेकर जेडीयू में बगावत की चिंगारी, सीनियर मुस्लिम नेता कासिम अंसारी ने छोड़ा CM नीतीश का साथ

पटना। लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल देर रात पास हो गया। NDA में शामिल JDU ने इसका समर्थन किया, जिसके बाद पार्टी में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। JDU नेता डॉ मोहम्मद कासिम अंसारी ने बिल के समर्थन के विरोध में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार को अपना त्याग पत्र भेजा और पार्टी के स्टैंड की आलोचना की। बता दें कि लल्लन सिंह ने लोकसभा में बिल का समर्थन किया था, जिससे अंसारी और कई मुस्लिम कार्यकर्ता आहत हैं।

पार्टी से दिया इस्तीफा…

JDU के वरिष्ठ नेता डॉ मोहम्मद कासिम अंसारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजा है। उन्होंने इस्तीफे में लिखा है कि उन्हें और करोड़ों भारतीय मुसलमानों को नीतीश कुमार पर भरोसा था। वे उन्हें सेक्युलर विचारधारा का समर्थक मानते थे, लेकिन अब उनका यह विश्वास टूट गया है।

पार्टी की रुख की आलोचना…

कासिम अंसारी ने वक्फ संशोधन बिल 2024 पर JDU के रुख की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें और लाखों समर्पित भारतीय मुसलमानों और कार्यकर्ताओं को दुख हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि ललन सिंह ने लोकसभा में जिस तरह से बात की और बिल का समर्थन किया, उससे वे बहुत आहत हैं।

कौन हैं कासिम अंसारी…

बता दें कि कासिम अंसारी जेडीयू सीनियर मुस्लिम नेताओं में एक हैं। साल-2015 में ढाका से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी में फिलहाल जिला प्रवक्ता पद पर थे। माना जा रहा है कि कासिम अंसारी के अलावे और भी कई नेता पार्टी छोड़ सकते हैं।

लोकसभा में क्या बोले थे ललन सिंह…

जेडीयू सांसद और पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लोकसभा में पार्टी की ओर से बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी वक्फ (संशोधन) विधेयक का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दल इस विधेयक को लेकर गलत बातें फैला रहे हैं और देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000