बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो, टायर फटने से ड्राइवर की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर बांदा जिले के रहने वाले 6 दोस्त नवरात्र पर देवी मंदिरों के दर्शन करने के लिए महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी से निकले थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जा रही उनकी स्कॉर्पियो का पिछला टायर फट गया। इससे कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर जाकर पलटी। कार में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जालौन सीएचसी पहुंचाया। जहां स्कॉर्पियो ड्राइवर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मामला कुठौंद थाना क्षेत्र के किमी संख्या 220 के पास का है। यहां पर बांदा जिले के अलीगंज इलाके के रहने वाले प्रेमप्रकाश (25), अजय शिवहरे (28), मोहित (26), आकाश गुप्ता (26), सौरभ और 28 वर्षीय आदर्श त्रिपाठी निवासी इंद्रानगर शुक्रवार को मंदिरों में दर्शन के लिए बांदा से इटावा निकले थे। कार आदर्श चला रहा था। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 220 के पास पहुंचे कि उनकी कार का अचानक पिछला टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट कर दूसरी लेन पर आकर डिवाइडर से टकरा गई। घटनास्थल पर राहगीरों की सूचना पर यूपीडा और डायल 112 की टीम पहुंची। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने आदर्श को मृत घोषित कर दिया।

180 की स्पीड बनी हादसे की वजह…

कुठौंद थाना प्रभारी अजय ब्रम्ह तिवारी ने बताया कि हादसे के समय महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी की स्पीड करीब 180 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है। इसमें सवार किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाया था। हादसा होने पर एयरबैग नहीं खुला। घायल सौरभ ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। पिछला टायर फट जाने की वजह से हादसा हो गया। घायलों में प्रेम प्रकाश, अजय शिवहरे को उरई मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। अन्य तीन घायलों का सीएचसी में ही इलाज चल रहा है।

एक महीने में ही उजड़ गया मांग का सिंदूर…

जालौन के सड़क हादसे में दम तोड़ने वाला युवक आदर्श त्रिपाठी ठेकेदारी करता था। बीते 1 मार्च को उसकी शादी हुई थी। एक माह पहले जिस घर में मंगलगीत सुनाई दे रहे थे। वहां शुक्रवार को सिसकियां सुनाई पड़ रहीं थी। एक मार्च को आदर्श की शादी टीकमगढ़ में हुई थी। पत्नी राधा गुरुवार को ही मायके से विदा होकर अपनी ससुराल आई थी। बेटे की शादी को लेकर माता-पिता व परिवार के लोग में खुशी का माहौल था। हालांकि, बेटे की मौत की खबर से परिवार में सन्नाटा छा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000