गाजीपुर में दर्दनाक हादसा; झोपड़ी में सो रहे परिवार को ट्रेलर ने कुचला, तीन बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ट्रेलर ने झोपड़ी में सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रेलर को पकड़ लिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे अधिकारियों ने आवास दिलाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, गाजीपुर की गहमर कोतवाली इलाके के मां कामाख्या धाम के पास सड़क किनारे झुग्गी में सो रहे डोम परिवार के लोगों को शुक्रवार देर रात एक ट्रेलर ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रेलर गाजीपुर की ओर से बिहार की तरफ जा रहा था। पुलिस ने उसे बिहार बॉर्डर से पकड़ लिया है।

खाना खाकर सोए थे बच्चे…
गहमर कोतवाली इलाके पथरा गांव के पास एनएच 124सी सड़क के किनारे डोम परिवार के लोग झुग्गी झोपड़ी डालकर अपना जीवन यापन करते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार की शाम भी लालजी डोम के परिवार के बच्चे और पत्नी खाना खाकर सो गए।

बेकाबू ट्रेलर ने परिवार को रौंदा…

इसी दौरान भदौरा की तरफ से गहमर की ओर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर ने सड़क किनारे झुग्गी में सो रहे लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। घटना में लालजी डोम की कबूतरी (5), ज्वाला (2) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी संतरा देवी (30) और सपना (7) समेत एक और बच्चे को चोट आई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गहमर कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भदौरा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी संतरा देवी और पुत्री सपना की स्थिति गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान बच्ची की मौत…

यहां सात वर्षीय सपना की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक बच्चों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के समय लालजी कहीं गया था। गहमर कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000