BJP नेता शाहनवाज हुसैन का बड़ा दावा, वक्फ बिल के पास होने के बाद मिल रहीं धमकियां

बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने वक्फ संशोधन बिल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में पेश हुआ वक्फ बिल मुसलमान के हित में है। इस बिल से गरीब मुसलमान को लाभ मिलेगा, वह नए सिरे से अपना विकास कर सकेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इस बिल के पास होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां दी जा रही हैं, गालियां दी जा रही हैं, लेकिन ऐसी धमकियों से वे डरने वाले नहीं हैं। ऐसे लोगों की वह पहचान करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बिल से एनडीए के वोट में बढ़ोतरी होगी। जदयू से मुसलमानों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई ऐसा बड़ा चेहरा पार्टी छोड़कर नहीं जा रहा है, इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है, यह बिल मुसलमानों के हित का है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाइयों को इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। इस कमेटी को भी मुस्लिम ही हेड करेंगे।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिस तरह से सीएए पर लोगों को गुमराह किया गया था, उसी तरह इस बिल को लेकर भी विपक्ष द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से आह्वान किया कि किसी के बहकावे में नहीं आएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के तर्ज पर चल रहे हैं।

वक्फ बिल एक न्याय बिल है- मंगल पांडेय…

दूसरी तरफ बिहार के मंत्री मंगल पांडेय ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किए जाने पर कहा कि इसे लेकर कोहराम वही लोग मचा रहे हैं, जिनको लगता है कि देश में जो रूढ़िवादी परंपरागत कानूनी विषय चले आ रहे हैं, वह चलते रहें। इसमें कुछ लोगों का आधिपत्य बना रहता था या कुछ लोगों की दादागिरी चलती थी, वही लोग ज्यादा परेशान हैं। जबकि सामान्य लोग बहुत खुश हैं। वक्फ बिल एक न्याय बिल है। गरीब पसमांदा मुसलमान वक्फ बिल पास होने से बहुत खुश हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000