नाबालिग लड़की से रेप और हत्या के आरोपी गैंगस्टर ने किया सुसाइड, सेंट्रल जेल के टॉयलेट में लगाई फांसी

महाराष्ट्र के कल्याण में नाबालिग लड़की से रेप और हत्या के आरोपी विशाल गवली ने तलोजा सेंट्रल जेल में खुदकुशी कर ली। आरोपी ने सुबह करीब 4-5 बजे जेल के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी के शव को जे.जे अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गैंगस्टर विशाल गवली करीब साढ़े तीन महीने से जेल में बंद था। इस घटना से तलोजा जेल में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक रिटायर्ड जज इस मामले की जांच करेंगे।

जानकारी के अनुसार गैंगस्टर विशाल गवली पिछले साल दिसंबर में कल्याण के कोलसेवाड़ी इलाके से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया था, जहां उसने घर पर लड़की का यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद उसने पीड़िता की अपने घर में ही हत्या कर दी ताकि इस घटना के बारे में किसी को पता न चले।

हत्या के बाद आरोपी विशाल गवली ने लड़की के शव को बापगांव इलाके में फेंक दिया और शेगांव भाग गया। पुलिस ने शेगांव में जाल बिछाकर आरोपी गैंगस्टर को शिवाजी चौक स्थित एक सैलून से गिरफ्तार कर किया था। गौरतलब है कि आरोपी विशाल गवली कल्याण के एक इलाके में गैंगस्टर था। इससे पहले ही भी उस पर रेप, रेप का प्रयास, छेड़छाड़ और बच्चों के यौन शोषण सहित विभिन्न अपराधों के आरोप लगाए गए थे। आरोपी के आतंक की वजह से कल्याण पूर्व क्षेत्र के कई परिवार इलाका छोड़ चुके हैं।

बताया जा रहा है कि इलाके में गैंगस्टर विशाल गवली का राजनीतिक प्रभाव होने के कारण उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई। विशाल गवली ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसकी हत्या करने के बाद अपने एक दोस्त के साथ शराब खरीदने गया था। इसके बाद वह शेगांव भाग गया।

तीन शादियां कर चुका था गैंगस्टर…

गैंगस्टर विशाल गवली की अब तक तीन बार शादी हो चुकी है। आरोपी की दो पत्नियां उसे छोड़कर चली गयी हैं। वहीं तीसरी पत्नी एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत थी। पुलिस की जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि विशाल गवली की पत्नी ने शव को ठिकाने लगाने में मदद की थी, ताकि वह अपनी पहली दो पत्नियों की तरह उसे न छोड़ दे। आरोपी और उसकी पत्नी ने दोनों ने शव को भिवंडी के पास बापगांव इलाके में एक रिक्शा से फेंक दिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000