क्षतिग्रस्त कार की (फाइल फोटो) मध्यप्रदेश भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, पति पत्नी की मौके पर हुई मौत By Khulasa India News Desk Last updated Apr 16, 2025 151 जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बुधवार को गोसलपुर हाइवे में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। भीषण हादसे में कार सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा इतना भयावह था कि एक्सीडेंट के बाद स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक गोसलपुर थाना अंतर्गत रामपुर के पास हाइवे में एक तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कार से निकालर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा बुधवार दोपहर 12 बजे के आसपास हुआ है। एएसपी सूर्यकान्त शर्मा ने बताया कि मृतक दंपति कटनी के रहने वाले थे, और जबलपुर से वापस कटनी लौट रहे थे। तभी उनकी कार गोसलपुर हाइवे में हादसे का शिकार हो गई। एक्सीडेंट के बाद कार सड़क किनारे जाकर पलट गई। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल गोसलपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसा 151 Share