महाराष्‍ट्र में किसानों के नाम पर करोड़ों का लोन लेने का मामला, बीजेपी के मंत्री समेत 54 लोगों पर FIR

महराष्‍ट्र में एक ओर जहां कर्ज के बोझ, सुखाड़ और मौसम की मार झेलने वाले किसानों की आत्‍महत्‍या के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं, उसी राज्‍य में किसानों के नाम पर धोखाधड़ी का खेल सामने आया है। यहां किसानों की जानकारी के बिना ही उनके नाम पर लोन लेकर पैसे गायब कर दिए गए। शातिरों का घोटाला यहीं नहीं थमा, उन्‍होंने सरकार की ओर से मिलने वाली कृषि लोन माफी योजना का लाभ भी लिया। अब इस मामले में कुल दर्जनों लोगों पर केस दर्ज हुआ है। जानिए पूरा मामला…

9 करोड़ का लोन लेने का आरोप…

महाराष्ट्र के बीजेपी मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल और एक चीनी मिल के निदेशकों सहित 53 अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों का इस्‍तेमाल करके किसानों के नाम पर लगभग 9 करोड़ रुपये का लोन लेने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. एक अधिकारी ने कहा कि मामला सोमवार को राहाता की एक अदालत के निर्देश के बाद अहिल्यानगर जिले के लोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है.।

आरोपियों में पद्मश्री विखे पाटिल सहकारी कारखाना (सहकारी चीनी मिल) के तत्कालीन अध्यक्ष और निदेशकों के साथ-साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी शामिल हैं। शिकायत गन्ना किसान और सहकारी चीनी मिल के सदस्य बालासाहेब विखे ने दर्ज कराई थी ।

साल-2004 में हुई थी गड़बड़ी…

शिकायत के अनुसार, यह अनियमितता 2004 में हुई थी। मिल के तत्कालीन अध्यक्ष और निदेशकों ने कथित तौर पर सदस्य-किसानों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों का इस्‍तेमाल करके लोन प्रस्ताव तैयार किए। बैंक अधिकारियों की मदद से उन्होंने कथित तौर पर 3.11 करोड़ रुपये और 5.74 करोड़ रुपये का लोन हासिल किया।

लोन माफी योजना का भी उठाया लाभ…

शिकायत में कहा गया कि जिन किसानों के नाम पर प्रस्ताव पेश किए गए थे, उनके खातों में लोन राशि कभी जमा नहीं की गई। इसके बजाय, चीनी मिल अधिकारियों और बैंक कर्मचारियों ने पैसे हड़प लिए थे. आरोपी ने कथित तौर पर सरकार की कृषि लोन माफी योजना का भी लाभ उठाया।

अधिकारी ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156 (3) के तहत दायर याचिका पर कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट की अदालत ने पुलिस को कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। यह धारा मजिस्ट्रेट को संज्ञेय अपराध की पुलिस जांच का आदेश देने का अधिकार देती है।

बीजेपी मंत्री के इस्‍तीफे की उठी मांग…

एफआईआर दर्ज किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को तुरंत विखे पाटिल का इस्तीफा मांगना चाहिए। उन्होंने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि यह महायुति सरकार के लिए शर्म की बात है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000