शादी से पहले ही युवती को किया अगवा, पुलिस ने गांव के ही चार सगे भाईयों के खिलाफ दर्ज की FIR

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले अंतर्गत रामगंज थाना क्षेत्र के मवैया गांव में निवास करने वाले राम नेवाज वर्मा की 22 वर्षीय बेटी रीना को गांव के ही सगे 4 भाइयों के द्वारा भगाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना रामगंज में पुलिस ने बीएनएस की धारा 87 के तहत चारों नामजद भाइयों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस मामले में रामगंज थाने की पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

वहीं पर पीड़ित परिवार के साथ दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने रामगंज थाने पर पहुंचकर थाने का घेराव किया। पीड़ित पिता ने बताया कि मेरी बेटी की शादी आगामी 6 मई को होनी थी। जिसके लिए वह बाजार सामान खरीदने 24 अप्रैल को गई थी। वहीं से वह अचानक गायब हो गई लौटकर घर नहीं आई। परिजन काफी परेशान हुए हर जगह लड़की को ढूंढते रहे लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका जिसके बाद थक हार कर परिजनों ने 27 अप्रैल को रामगंज थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया।

ग्रामीणों ने थाना रामगंज का किया घेराव…

थाना रामगंज का घेराव करने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अमेठी तहसील परिसर पहुंचे। जहां पर जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे ग्रामीणों ने मौजूद अधिकारियों से लड़की को बरामद करने की गुहार लगाई।

घटना एक सप्ताह बीत जाने के उपरांत परिजनों को इस बात की जानकारी मिली कि जब उसकी बेटी बाजार सामान लेने गई थी तो वहीं से गांव के ही मोहम्मद शहजाद, अरमान, सलमान और इमरान पुत्र मोहम्मद नजीर ने मिलकर रीना को अगवा कर लिया। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस द्वारा 3 मई को चारों भाइयों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया।

लड़की के पिता ने धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप…

लड़की के पिता ने बताया कि शहजाद पहले भी उससे मिलता था। इस बात की सूचना हम लोगों को अब मिली है। इन मुस्लिम युवकों के द्वारा मेरी बेटी का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराते हुए उससे शादी करने का इरादा है। यही नहीं मुझे तो इस बात की भी जानकारी मिली है कि यह लोग मेरी बेटी का पासपोर्ट बनवा रखे हैं। इन लोगों के द्वारा मेरी बेटी के साथ कुछ भी किया जा सकता है। इसीलिए पुलिस प्रशासन से मेरी मांग है कि जल्द से जल्द मेरी बेटी को बरामद करते हुए इन मुस्लिम युवकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

भादर ब्लाक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष सिंह ने बताया कि, मवैया गांव के वर्मा की लड़की को एक मुस्लिम लड़का लव जिहाद में फंसा कर भाग ले गया। उसे लड़के ने लड़की का पासपोर्ट भी बनवा लिया है। वह सऊदी अरब में रहता है। वह लड़की को दुबई ले जाकर बचने के फिराक में है। क्योंकि जानकारियां मिली है कि उसका यही काम है। उसके एक साले को पुलिस पकड़ कर ले आई है। वह भी ऐसे किसी लड़की को लेकर गया था। उसने दरोगा जी को बताया कि हम लोग यही काम करते हैं। हम लोगों की मांग है कि हमारी लड़की वापस हो और लव जिहाद करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और ऐसे पासपोर्ट भी रद्द किए जाएं।

मामले में अमेठी उपाधीक्षक ने क्या बोला…

ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना के आरोपियों का मकान तालाब की जमीन पर बना हुआ है। लंबे समय से सरकारी जमीन पर इन लोगों के द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। जिसकी पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल जांच करते हुए उसके मकान पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए।

अमेठी के पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि यह घटना 24 अप्रैल की बताई जा रही है। लड़की अपने घर से बाजार सामान लेने गई हुई थी तब से वह वापस नहीं आई है। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर रामगंज थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की धर पकड़ और लड़की के बरामदगी के प्रयास किया जा रहे हैं। शीघ्र ही लड़की को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000