ननद की शादी से पहले भाभी की हत्या, बोरे में पैक कर 3 किलोमीटर दूर फेंका शव

बिहार के बेतिया में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां पर एक महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। यही नहीं साक्ष्य छुपाने के लिए शव को तीन किलोमीटर दूर फेंक दिया गया। मामला मझौलिया थाना क्षेत्र के शेख मझरिया वार्ड नं 6 का है।

बेतिया में महिला की हत्या…

मृतका की शिनाख्त प्रमिला देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रमिला के ननद का आज मटकोर था, कल यानी 5 मई को शादी थी। जिस घर में शहनाई बजने वाली थी, वहां से हर कोई फरार है। पुलिस हत्या के आरोप में महिला के जेठ (भसुर) मनोज पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

7 साल पहले हुई थी शादी…

मृतका के परिजनों ने बताया कि बथना गांव निवासी स्व. रामफल पासवान की पुत्री प्रमिला देवी (25 वर्षीय) की शादी 7 वर्ष पूर्व मझारिया शेख वार्ड नं 6 निवासी योगा पासवान के पुत्र सनोज पासवान से 2018 में हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। मृतका का एक पांच वर्ष का पुत्र लाडला कुमार है। आरोप है कि ससुराल वालों द्वारा शादी के बाद से प्रताड़ित किया जाने लगा था।

”सनोज पासवान ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी पत्नी प्रमिला की हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया। शव को बोरे में डालकर मझौलिया के करमवा मन के पास फेंक दिया।”

पुलिस के साथ पहुंचे मायकेवाले…

घटना की भनक मिलते ही मृतका के मायके वाले पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मृतक के भसुर मनोज पासवान को हिरासत में लिया।

साक्ष्य छुपाने के लिए शव को लगाया ठिकाने…

बताया जा रहा है कि, पहले तो मनोज पासवान ने पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया। जिससे आक्रोशित मायके वालों ने मनोज को खम्भे से बांधकर पिटाई कर दी। तब जाकर उसने पुलिस को बताया कि साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बांधकर करामवा मन मे फेंक दिया गया था।

”शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। मनोज पासवान को आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना में लाया गया है। आवेदन मिलते ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत; एक की हालत गंभीर, बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे थे घर     |     डीजे पर गाना बजाने के विवाद में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, 13 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज     |     आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा; वोल्वो बस ने ट्रक में मारी टक्कर, चालक की मौत, 20 यात्री घायल     |     लखनऊ की बेकरी में लगी भीषण आग, मालिक समेत दो जिंदा जले     |     जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण हादसा; 700 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 जवानों की हुई मौत     |     दर्दनाक सड़क हादसा; शादी समोरह से लौट रहे बारातियों की कार पेड़ से टकराई, चार की मौत एक की हालत गंभीर     |     ननद की शादी से पहले भाभी की हत्या, बोरे में पैक कर 3 किलोमीटर दूर फेंका शव     |     लोन न लेना पड़े इसलिए कराया दिव्यांग का इंश्योरेंस, फिर हत्या करा हड़प ली राशि… संभल में बीमा क्लेम गैंग का भंडाफोड़     |     गर्लफ्रेंड के साथ खा रहा था चाउमीन, मां ने देखा तो कर दी बेटे की पिटाई, लड़की को भी घसीटा     |     प्रतापगढ़ में हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाली कार जब्त, देखकर पुलिस वाले भी हो गए हैरान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000