बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीट कर की हत्या, इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ा

अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खौपुर बुजुर्ग गांव में शुक्रवार रात नशे में धुत युवक ने अपने छोटे भाई शनि (30) को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जब परिजन आरोपित की तरफ दौड़ तब वह घटनास्थल से भाग निकला। मरणासन्न हालत में परिजनों ने शनि को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, लेकिन हालत नाजुक होता देख डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। जहां, इलाज के दौरान शनि ने दम तोड़ दिया।

संग्रामपुर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के मुताबिक, क्षेत्र के खौपुर बुजुर्ग गांव में  शनि मजदूरी करता था। वह संयुक्त परिवार में पत्नी संगीता और चार बच्चों के साथ रहता था। शुक्रवार रात बड़ा भाई मनीराम शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और किसी बात को लेकर शनि से झगड़ा करने लगा। शनि के विरोध करने पर मनीराम मारपीट करने लगा। परिजनों का कहना है कि इस बीच मनीराम ने छोटे भाई पर वजनदार हथियार से वार कर दिया। जिसके बाद शनि लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। शोर शराबा सुनकर परिजन मनीराम की तरफ दौड़ पड़े तब तक आरोपित वहां से भाग खड़ा हुआ।

पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शनि को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, लेकिन हालत नाजुक होता देख डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान शनि की मौत हो गई। जिसके बाद पत्नी संगीता ने जेठ मनीराम के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस मनीराम के खिलाफ गैर-इरातदन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। हत्यारोपी की तलाश में पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000