ट्रिपल मर्डर से सनसनी; दुकान के अंदर पिता और दो बेटों की धारदार हथियार से की गई हत्या

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार सुबह ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। जिले के थाना जफराबाद के नेवादा अंडरपास के बगल में अपनी ही बेल्डिंग की दुकान में सोए तीन लोगों की हत्या कर दी गई। तीनों लोगों की किसी भारी वजनदार व धारदार हथियार से हत्या की गई है। पिता और दो बेटों की धारदार हथियार से हत्या के बाद आसपास के इलाकों में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।

दुकान में पाए गए तीनों के शव…

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लालजी भैया बेल्डिंग वर्क्स एंड इंजीनियरिंग के नाम से दुकान थी। जहां तीनों के शव पाए गए हैं। दुकान के बाहर जगह-जगह खून के निशान भी देखे गए।

दुकान के बाहर पड़ा था खून ही खून… 

मृतक के रिश्तेदार ने बताया, ‘जिनकी हत्या हुई है। वह सभी हमारे रिश्तेदार थे। इनका नाम लालजी, गुड्डू और राजवीर है। लालजी बहन के ससुर थे। गुड्डू हमारे जीजा थे और राजवीर देवर थे। बहन घर से रात में जीजा को फोन लगा रही थी। लेकिन फोन उठा नहीं तो सुबह 5 बजे हम दुकान पर आए तो देखे बाहर खून ही खून था। अंदर सब मरे पड़े थे। मैने पुलिस को फोन लगाया। इसके बाद यहां पुलिस की टीम पहुंची।’

दुकान को लेकर था किसी से विवाद…

किसी से दुश्मनी के बारे में जब पूछा गया तो रिश्तेदार ने बताया कि पुरानी दुकान को लेकर काफी दिनों से एक लोगों से विवाद चल रहा था। हो सकता है इसी विवाद को लेकर तीनों की हत्या की गई हो।

सबूत किए गए इकट्ठा…

वारदात की सूचना पाकर पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी  और फोरेंसिक टीम पहुंची। घटना का निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद सबूतों को इकट्ठा किया गया। तीनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया  है।

सीसीटीवी के DBR भी ले गए हमलावर…

मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ कुमार ने बताया कि बेल्डिंग वर्क्स की दुकान तीन शव पाए गए। इनकी हत्या वजनदार और धारदार हथियार से की गई है। मौके पर चार मोबाइल पाए गए हैं। हथियार भी मिला है। सीसीटीवी के डीबीआर को चाभी से खोलकर ले जाया गया है। ऐसा लगता है कि किसी परिचित के द्वारा ये घटना की गई है। पूरी वारदात पर पुलिस की नजर है। पुलिस की टीम का गठन कर दिया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000