जिस गेट को लेकर विवाद,उसी पर लटका मिला किसान का शव, भाजपा नेता समेत सात पर केस,घर से 150 मीटर दूर वारदात

मझोला थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में किसान भूपकिशोर सैनी (50) का शव शुक्रवार सुबह घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर प्लॉट के गेट से लटका मिला। जानकारी मिलने पर परिजन माैके पर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर पूर्व पार्षद व भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष दिनेश सिसोदिया, भाजपा के ही दो पार्षदों राहुल देव वरुण और राजेश गुप्ता समेत सात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।

पोस्टमार्टम के बाद लोगों ने प्रकाशनगर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया और गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। भूपकिशोर सैनी के बेटे सूरज सैनी केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनके खेत के पास विनीत शर्मा और राजेंद्री देवी का प्लॉट है। सूरज का कहना है कि इस प्लॉट का पहले दूसरी साइड में रास्ता था, लेकिन 18 मई को विनीत और राजेंद्री ने हमारे खेत की ओर गेट लगा लिया। इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भाजपा नेता दिनेश सिसोदिया, राजेश गुप्ता और राहुल देव के दबाव में पुलिस लौट गई।

तीनों ने विनीत और राजेंद्री का साथ दिया। आरोप है कि इन लोगों ने उसके पिता की हत्या करने की धमकी भी दी थी। सूरज ने बताया कि उसके पिता शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे खेत पर गए थे। सुबह करीब पांच बजे पुलिसकर्मी और राजेश नाम का व्यक्ति आया और बताया कि तुम्हारे पिता की लाश गेट से लटकी हुई है। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लोग शांत हो गए और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे पोस्टमार्टम होने के बाद शव प्रकाशनगर चौराहे पर रख दिया। करीब आधे घंटे तक लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दिनेश सिसोदिया, पार्षद राहुल देव वरुण, राजेश गुप्ता, विनीत शर्मा, राजेंद्र देवी, पिंटू, बबलू के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से माैत की पुष्टि हुई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिस गेट को लेकर हुआ विवाद, उसी पर लटका मिला शव

रामनगर कॉलोनी में भूपकिशोर सैनी का परिवार रहता है। घर से कुछ ही दूरी पर उनका खेत है। भूपकिशोर के बेटे सूरज ने बताया कि 2005 में उनके ही परिवार के एक व्यक्ति ने पास वाला प्लॉट विनीत शर्मा और उसकी शिक्षिका बहन राजेंद्री देवी को बेच दिया था। सूरज का दावा है कि प्लाॅट की रजिस्ट्री में खोला गया है कि रास्ता दक्षिण दिशा में रहेगा, लेकिन अब 20 साल बाद रास्ता उत्तर की दिशा में खोल दिया गया है। प्लाॅट पर गेट भी लगा दिया गया है। जिस गेट को लेकर विवाद हुआ था, भूपकिशोर का शव उसी गेट पर रस्सी के सहारे लटका मिला।

पुलिस करती सुनवाई तो न जाती जान

मृतक के बेटे सूरज ने मझोला थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका का कहना है कि 18 मई को गेट लगाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस को सूचना भी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया होता तो उसके पिता की जान नहीं जाती। पुलिस ने भाजपा नेताओं के दबाव में दूसरे पक्ष का साथ दिया और सभी लोगों ने मेरे पिता की हत्या कर दी।रामनगर कॉलोनी में भूपकिशोर सैनी का परिवार रहता है। घर से कुछ ही दूरी पर उनका खेत है।

भूपकिशोर के बेटे सूरज ने बताया कि 2005 में उनके ही परिवार के एक व्यक्ति ने पास वाला प्लॉट विनीत शर्मा और उसकी शिक्षिका बहन राजेंद्री देवी को बेच दिया था। सूरज का दावा है कि प्लाॅट की रजिस्ट्री में खोला गया है कि रास्ता दक्षिण दिशा में रहेगा, लेकिन अब 20 साल बाद रास्ता उत्तर की दिशा में खोल दिया गया है। प्लाॅट पर गेट भी लगा दिया गया है। जिस गेट को लेकर विवाद हुआ था, भूपकिशोर का शव उसी गेट पर रस्सी के सहारे लटका मिला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000