शव लेकर आ रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वाले पांच में दो ड्राइवर

यूपी के अमेठी जिले से निकल रहे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह सड़क हादसे में एम्बुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना बाजार शुकुल क्षेत्र के चौरा गांव के पास माइल स्टोन संख्या 59.70 पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के फिरोजपुर में रहने वाले अशोक शर्मा की मौत के बाद शव को लेकर बिहार के समस्तीपुर स्थित पैतृक गांव ले जाया जा रहा था। एम्बुलेंस में उनके बेटे रामभद्रपुर निवासी राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा (26), गांव के ही रवि शर्मा (28), रिश्तेदार फुलो शर्मा (45) निवासी रवि टोला, हथौड़ी और पुरनाही गांव निवासी शंभू राय (46) सवार थे। वाहन चला रहे हरियाणा के नूंह जिले के आबिद (28) और सरफराज (30) भी साथ में थे। रविवार सुबह एम्बुलेंस ने आगे चल रही पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में राजकुमार, रवि, फुलो, आबिद और सरफराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शंभू राय गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल और फिर एम्स रायबरेली रेफर किया गया। सूचना मिलते ही डीएम संजय कुमार चौहान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, यूपीडा टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य के बाद वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना माना जा रहा है।

ये है मृतकों की जानकारी 

1.राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा पुत्र अशोक शर्मा, निवासी राम भद्रपुर थाना कल्यानपुर जनपद समस्तीपुर बिहार । 2.रवि शर्मा पुत्र बलराम, निवासी राम भद्रपुर थाना कल्यानपुर जनपद समस्तीपुर बिहार । 3.सरफराज निवासी नालहर हरियाणा । 4.आबिद पुत्र हामिद निवासी फिरोजपुर थाना व जनपद नूह हरियाणा । 5.फुलो शर्मा पुत्र स्व0 राम प्रसाद शर्मा, निवासी रवि टोला थाना हथौड़ी जनपद समस्तीपुर बिहार ।

घायल का नाम पता-

1.शम्भूराय पुत्र योगेश्वर राय नि0 पुरी नाही थाना वारिस नगर समस्तीपुर बिहार ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000