रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास में भरा पानी,जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते हैं बच्चे

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास पालपुर के पूरे भगवानदीन के निकट बने रेलवे के अंडरपास में पानी भरा है।इससे बच्चे जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करके स्कूल जाते हैं।इस दौरान हादसे का खतरा बना रहता है।लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक के पालपुर में बने अंडरपास से जलभराव से आवागमन नहीं हो पा रहा है।ग्रामीणों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से बारिश नहीं हुई,लेकिन अंडरपास में भरा पानी नहीं निकाला गया।पानी भरा होने से आवागमन बाधित है।अंडरपास से होकर निहालगढ़ की ओर जाने वाले छह गांवों के लोग रोजाना इस रास्ते का उपयोग करते हैं।पानी भरा होने के कारण लोगों को ट्रैक के ऊपर से ही गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी रामवृक्ष यादव का कहना है कि अंडरपास में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। स्कूली बच्चों को रोज स्कूल आने-जाने के लिए ट्रैक पार करना पड़ता है। ट्रेन की धीमी रफ्तार और आवाज कम होने से दूर से आहट नहीं मिलती।कई बार ट्रेन पास आ जाती है और लोगों को पता ही नहीं चलता। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। अभिभावक बिंदु देवी कहती हैं कि बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में डर लगता है। रेलवे ट्रैक पर कभी-कभी दोनों ट्रैक पर एक साथ ट्रेन पहुंच जाती है। जगदीशपुर के पालपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक करन सिंह का कहना है कि बच्चे रोज जोखिम उठाकर स्कूल पहुंचते हैं।एक तरफ शिक्षा का उजाला है,दूसरी तरफ जिंदगी का खतरा। यह हालात लंबे समय से बने हैं,लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ। अंडरपास की सफाई या वैकल्पिक रास्ते की मांग को अनसुना नहीं किया जाना चाहिए। प्रशासन को बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता में रखनी चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000