कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के खिलाफ चौथी बार जारी हुआ गैर जमानती वारंट,जानें क्या है मामला

गाजियाबाद।केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कोर्ट ने शुक्रवार को सहारनपुर से कांग्रेसी सांसद इमरान मसूद के खिलाफ चौधी बार गैर जमानती वारंट जारी किया है।इमरान मसूद पर अपने सहयोगी के साथ मिलकर नगर पालिका परिषद सहारनपुर के खाते से गैरकानूनी तरीके से लाखों रुपये निकालने का आरोप है।शुक्रवार को इमरान मसूद के सहयोगी रहे जुल्फिकार अली ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस मामले में शुक्रवार को सीबीआई/ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई। सांसद इमरान मसूद कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।इमरान मसूद कोर्ट में पेशी पर नहीं आ रहे हैं। कोर्ट ने तीन बार इमरान मसूद खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी है। 11 जुलाई को भी कोर्ट में हाजिर न होने पर गैर जमानती वारंट जारी करते हुए गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को इमरान मसूद को वारंट तामिल करके आदेश दिए।शुक्रवार को फिर से सुनवाई के दौरान इमरान मसूद गैर हाजिर रहे। कोर्ट ने उनके खिलाफ चौथी बार गैर जमानती वारंट जारी किए। साथ ही उस सिपाही को भी तलब किया जो इमरान मसूद के आफिस पर अदालत का आदेश तामील कराकर आया था।

कोर्ट ने सिपाही से भी जबाव तलब किया कि उसने इमरान मसूद को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। दूसरी ओर इस आरोप में इमरान मसूद के सहयोगी जुल्फिकार अली ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने जुल्फिकार अली को 50 हजार रुपए का पर्सनल बांड दाखिल करने के आदेश दिए। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 25 जुलाई की तिथि तय की है। बता दें कि इमरान मसूद साल 2007 में सहारनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष थे। इमरान मसूद पर आरोप है कि उन्होंने अपने सहयोगी के साथ मिलकर गैरकानूनी तरीके से नगर पालिका परिषद के खाते से करीब 40 लाख निकाल लिए थे। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी यशवंत सिंह ने इमरान मसूद के खिलाफ 6 नवंबर 2007 को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। कुछ दिन बाद ईडी ने मसूद के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000