12 साल से फरार दो लाख का इनामी बदमाश चढ़ा हत्थे, 34 मुकदमे हैं दर्ज, एसटीएफ ने ऐसे पकड़ा

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 साल से फरार दो लाख के इनामी कुख्यात बदमाश हरीश को गिरफ्तार कर लिया। मेरठ के भैंसाली बस अड्डे के पास दबोचे गए हरीश पर हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं। मुजफ्फरनगर और बागपत जिले की पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ बागपत, शामली व मुजफ्फरनगर के थानों में 34 मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ के प्रभारी बृजेश सिंह के अनुसार हरीश ब्रह्मपाल निवासी गांव भोजकला, थाना भौराकला, जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। मंगलवार दोपहर करीब 1:25 बजे एसटीएफ टीम को सूचना मिली कि बदमाश भैसाली बस स्टैंड के पास है। वहां जाकर पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से पंजाब के पटियाला में अपने परिवार के साथ रह रहा था और वहीं पर एक किराना की दुकान पर मजदूरी कर रहा था।

पारिवारिक रंजिश से बना कुख्यात

करीब 45 वर्षीय हरीश का आपराधिक सफर 1992 से शुरू हुआ। गांव के ही एक परिवार से चली रंजिश में उसके घरवालों का झगड़ा हुआ और देखते-ही-देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इसके बाद हत्या, रंगदारी और लूट की वारदातों से उसने अपना खौफ कायम कर लिया। पुलिस के मुताबिक, उसने अपने भाई सतीश और अन्य साथियों के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया।

एक-एक कर दर्ज हुए मुकदमे

हरीश पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी, अपहरण, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 14 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। 2004 से लगातार फरार चल रहे हरीश को दबोचने के लिए पुलिस और एसटीएफ लगातार प्रयास कर रही थी। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि हरीश पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000