उत्तरप्रदेशआगरा सड़क पर भीख मांगने वाली लड़की से दरिंदगी, शराब पी और फिर दरिंदों ने पार की हैवानियत की हदें By Pratibha Rajdar Last updated Aug 19, 2025 226 आगरा के व्यावसायिक केंद्र संजय प्लेस में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों ने पहले दुष्कर्म किया। बाद में वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोमवार को पुलिस को घटना की जानकारी वायरल वीडियो से हुई। दो युवकों की पहचान कर ली गई है। चाैकी प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस के सामने पीड़िता नहीं आई है। तीन दिन पुरानी है घटना घटना दो से तीन दिन पुरानी बताई गई है। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह 24 सेकंड का है। इसमें एक युवक साफ नजर आ रहा है। कुछ युवकों के हंसने की आवाज आ रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संजय प्लेस स्थित स्काई टावर के पास किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ। गुफा माॅडल शाॅप के पास से युवक उसे लेकर आए थे। एक युवक ने वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। पुलिस ने दर्ज किया केस मामले की जानकारी के पास पुलिस ने घटनास्थल की पुष्टि की। इसके बाद संजय प्लेस चाैकी प्रभारी एसआई विनोद कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कराया गया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि करबला, न्यू आगरा के जुनैद और आसिफ की पहचान हो गई है। मुकदमे में दोनों को नामजद किया गया। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस वहीं किशोरी की भी तलाश की जा रही है। आशंका है कि किशोरी सड़क पर रहकर गुजर-बसर करती है। युवक उसे बहाने से अपने साथ लेकर आए होंगे। किशोरी के मिलने पर मेडिकल कराया जाएगा। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। समाचार 226 Share