अर्चना तिवारी (फाइल फोटो) मध्यप्रदेश अर्चना तिवारी पिछले 15 दिनों से लापता; रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए ट्रेन से निकली थी By Pratibha Rajdar Last updated Aug 19, 2025 502 इंदौर में न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही एलएलबी छात्रा अर्चना तिवारी पिछले 15 दिनों से लापता है। रक्षाबंधन पर वह कटनी के लिए रवाना हुई थी लेकिन घर नहीं पहुंची। जांच में सामने आया कि उसका संपर्क आरक्षक राम तोमर से था, जिसने उसका टिकट भी कराया था। पुलिस ने राम तोमर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही एलएलबी की छात्रा अर्चना तिवारी पिछले 15 दिनों से लापता है। रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए वह इंदौर से कटनी के लिए ट्रेन से रवाना हुई थी, लेकिन इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। उसकी गुमशुदगी ने पुलिस और परिजन दोनों को उलझन में डाल दिया है।अर्चना के कटनी नहीं पहुंचने पर परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद से कटनी पुलिस और भोपाल पुलिस मिलकर अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं। पुलिस अर्चना के मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन लोगों के संपर्क में रहती थी। समाचार 502 Share