पहले होटल में बुलाकर बनाए संबंध, फिर रेप केस की धमकी देकर 16 साल के लड़के से मांगे 12 लाख
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवती ने एक 16 साल के नाबालिग लड़के का पहले शारीरिक शोषण किया और फिर उसे रेप का आरोप लगाने की धमकी दी। युवती पर आरोप है कि उसने लड़के से रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 12 लाख रुपये की मांग की। जब लड़के ने मना किया तो युवती सहजनवा थाने में रेप का केस दर्ज कराने भी पहुंच थी, हालांकि, लड़के के नाबालिग होने की वजह से केस दर्ज नहीं हो पाया था। अब पुलिस ने युवती पर ही केस दर्ज किया है। दरअसल, लड़के ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी युवती से तीन साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी, जिस समय उसकी उम्र 16 साल थी। दोनों की बातचीत शुरू हुई. फिर एक दिन युवती ने उसे गोरखपुर के गीडा में एक होटल में मिलने के लिए के लिए बुलाया और होटल के एक कमरे में ले गई। कमरे में ले जाकर उसने युवक को रेप केस में फंसाने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाए।
कई बार अलग-अलग होटल में बुलाया
लड़के ने आगे बताया कि इसके बाद उसने होटल की पेमेंट भी उसी से कराई। इसके बाद युवती ने कई बार उसे अलग-अलग होटल में बुलाया और उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान वह लड़के से पैसे भी लेती रही। जब-जब वह होटल आने से मना करता तो वह उसे रेप केस में फंसाने की धमकी देने लगती। फिर वह 12 लाख रुपये की मांग करने लगी। लड़के ने परेशान होकर जब अपने घर वालों को बताना चाहा तो इससे पहले ही लड़के के घर पहुंच गए।
युवती के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज
युवती ने लड़के के पिता से सुलह करने के नाम पर 12 लाख रुपये मांगे। इसके बाद लड़के के पिता एसएसपी दफ्तर गए और नाबालिग बेटे को फंसाने की पूरी बात बताते हुए प्रार्थना पत्र दिया। मामले की जांच कराई गई, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। फिर पिता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और याचिका दर्ज की, जिसके बाद गीडा थाने में शिकायत कोर्ट के आदेश पर केस किया गया। अब मामले की जांच की जा रही है और युवक को आरोपी बनाया गया है।