उत्तरप्रदेशदिल्ली गुरुग्राम में थार का भीषण हादसा; डिवाइडर से जा टकराई बेकाबू गाड़ी, तीन युवती और दो युवकों की हादसे में मौत By Khulasa India News Desk Last updated Sep 27, 2025 110 गुरुग्राम में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ब्लैक थार गाड़ी झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट डिवाइडर से जा टकराई। गाड़ी में तीन युवक और तीन युवतियां सवार थीं। जिनमें तीन युवती और दो युवकों की मौत हो गई है। ओवरस्पीड होने के कारण थार बेकाबू हुई। गुरुग्राम-दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट डिवाइडर से एक बेकाबू थार गाड़ी जा टकराई। इस भीषण हादसे में थार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन युवती और दो युवक शामिल हैं। थार में कुल छह लोग सवार थे सवार थे। ओवरस्पीड होने के कारण थार अनियंत्रित हो गई और ये हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। दिल्ली से जयपुर जाने वाली साइड पर एग्जिट 9 के डिवाइडर से तेज रफ्तार थार जा टकराई। यूपी नंबर की ब्लैक थार में तीन युवक और तीन युवती सवार थीं। इस हादसे में 3 युवती सहित 2 युवकों की मौत हो गई है। एक युवक गम्भीर रूप से घायल है। मृतकों के नाम 1. प्रतिष्ठा मिश्रा (उम्र 25 वर्ष) पुत्री चंद्रमणि मिश्रा निवासी रायबरेली, उत्तर-प्रदेश 2. आदित्य प्रताप सिंह (उम्र-30 वर्ष) पुत्र जितेन्द्र पाल सिंह निवासी आगरा, उत्तर-प्रदेश 3. गौतम पुत्र (उम्र-31 वर्ष) युद्ध वीर सिंह निवासी मोहना, सोनीपत, वर्तमान निवासी ग्रेटर नोएडा 4. लवनय (उम्र-26 वर्ष) पुत्री देवेन्द्र पाल निवासीआगरा, उत्तर-प्रदेश 5. सोनी पता नामालूम घायल का नाम कपिल शर्मा (उम्र 28 वर्ष) पुत्र हर्षरूप निवासी बुलन्दहर, उत्तर-प्रदेश) दो युवतियां लॉ स्टेंडट और दो युवक इंजीनियर मरने वालों में प्रतिष्ठा मिश्रा और लावण्या लॉ कॉलेज की स्टूडेंट थी। दोनों ग्रेटर नोएडा के लॉयड लॉ कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थीं। वहीं, कपिल और आदित्य इंजीनियर थे। समाचार 110 Share