‘पत्नी IAS रिश्तेदार MLA, कुछ न बिगड़ेगा’, संदीप के नोट में ADGP से जुड़ी चार कड़ियां

रोहतक के एएसआई ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार को भ्रष्ट बताकर आत्महत्या कर ली। एएसआई संदीप लाठर मंथली मांगने में एडीजीपी के गनमैन को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल थे। चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनमैन रहे हवलदार सुशील कुमार को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रोहतक साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर (42) ने मंगलवार दोपहर सर्विस पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

मौके से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इस नोट और इससे पहले बनाए गए वीडियो में संदीप ने एडीजीपी पूरण कुमार को भ्रष्ट अधिकारी बताया। कहा, भ्रष्टाचार केस में गिरफ्तारी के डर से ही पूरण कुमार ने खुदकुशी की थी। जींद के जुलाना निवासी संदीप लाठर रोहतक के सुखपुरा चौक स्थित पुलिस क्वार्टर में मां इंद्रावती, पत्नी संतोष और तीन बच्चों (प्रतिभा, रूपक व विहान) के साथ रहते थे। पांच बहनों के वे इकलौते भाई थे। संदीप मंगलवार सुबह सादे कपड़ों में रोहतक जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर गांव लाढ़ौत में अपने मामा व पूर्व सरपंच बलवान के खेत में पहुंचे थे। यहीं पहली मंजिल पर बने कमरे (कोठड़े) में दोपहर करीब एक बजे सर्विस पिस्टल से कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

कनपटी से खून की बौछार

गोली की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहा यूपी के बहराइच जिले का निवासी जिलेदार कमरे में पहुंचा। जिलेदार ने बताया कि संदीप की कनपटी से खून की बौछार निकल रही थी। उसने तुरंत मालिक के बेटे अजीत को फोन करके सूचना दी। अजीत ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

तीन घंटे तक टीम ने की जांच

एएसआई के सुसाइड की खबर मिलते ही एसपी सुरेंद्र कुमार भौरिया समेत तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। करीब तीन घंटे तक टीम ने जांच की। एसपी ने बताया कि मौके से चार पेज का पत्र मिला है। हालांकि इसके आगे उन्होंने जांच का विषय बता दिया। सुसाइड नोट में संदीप कुमार ने जातिवाद और भ्रष्टाचार की लड़ाई में खुद की शहादत को पहली बताया है। लिखा है कि एडीजीपी वाई पूरण कुमार जब से रोहतक के आईजी बनाए गए थे तभी से जातिवाद और भ्रष्टाचार कर रहे थे। नोट में तमाम आईएएस को भ्रष्ट बताते हुए रोहतक के पूर्व एसपी नरेंद्र बिजारणिया को ईमानदार अफसर लिखा गया है।

संदीप को स्वतंत्रता दिवस पर सीएम ने किया था सम्मानित

एएसआई संदीप का परिवार सेवा और त्याग की परंपरा से जुड़ा रहा है। उनके पिता दयानंद भी पुलिस इंस्पेक्टर थे। सेवानिवृत्त के बाद करीब 20 वर्ष पहले वे ट्रेन से सफर के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे। संदीप के दादा भरत सिंह और छोटे दादा ने सेना में सेवाएं दी थीं।  छोटे दादा ने बर्मा (अब म्यांमार) में लड़ाई लड़ी और सात साल जेल भी काटी थी। उन्हीं से प्रेरित होकर संदीप ने पुलिस की नौकरी चुनी थी। क्राइम ब्रांच में शानदार सेवाओं के लिए बीते स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम नायब सिंह सैनी ने उन्हें सम्मानित भी किया था।

खेत में बनाया वीडियो, राव इंद्रजीत को बचाने को 50 करोड़ की डील का आरोप

लाठर ने आत्महत्या से पहले खेत में वीडियो बनाया। इसमें सुसाइड नोट में लिखी अधिकांश बातें दोहराई गई हैं। उसने एडीजीपी वाई पूरण कुमार को भ्रष्ट बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। कहा, एडीजीपी ने भ्रष्ट कर्मचारियों को छांटकर अपने साथ रखा। इन भ्रष्ट कर्मचारियों ने फाइलों में क्लेरिकल गलतियां निकाल पुलिसकर्मियों का शोषण किया। महिला पुलिसकर्मियों का यौन शोषण किया गया। पूरण कुमार पर किसी राव इंद्रजीत नामक व्यक्ति को किसी मामले से निकालने के नाम पर 50 करोड़ की डील करने का भी आरोप लगाया।

परिजन बोले- मौत के जिम्मेदारों की हो गिरफ्तारी, तभी करेंगे अंतिम संस्कार

एएसआई के परिजनों ने संदीप का शव कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक परिजन ही शव लेकर गए। रास्ते में एएसपी प्रतीक अग्रवाल और एसडीएम आशीष ने काफी देर तक मान-मनौवल किया लेकिन वे पोस्टमार्टम कराने से लिए राजी नहीं हुए। संदीप के चाचा शीशपाल और भाई जसबीर लाठर ने कहा कि सुसाइड नोट में जो लिखा है, उसके हिसाब से एफआईआर दर्ज हो। कार्रवाई हो। निष्पक्ष न्याय की मांग करते हैं। जब तक कार्रवाई नहीं होगी, शव का अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे। 

सुसाइड नोट में वाई पूरण को लेकर लिखीं चार अहम बातें कहा-पत्नी आईएएस, साला विधायक होने का दंभ भरते थे

पत्नी तो आईएएस है। साला एमएलए है और पूरी फैमिली एससी आयोग में है। मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा। शायद यहीं से एडीजीपी को भ्रष्टाचार करने की ताकत मिलती थी और दबाकर भ्रष्टाचार किया।

  • एडीजीपी का केस में नाम आने पर जातिगत आयोग का सहारा और राजनीतिक रंग देने के लिए झूठा सुसाइड नोट तैयार कर आत्महत्या की है। यह कदम केवल गिरफ्तारी से बचने के लिए उठाया।
  • आईएएस वाली लॉबी को ईमानदार अफसरों को टारगेट करने का मौका मिल गया। जातिगत जहर घोल ईमानदार व कर्मठ लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं।
  • आईएएस पत्नी अपना भ्रष्टाचार उजागर न हो, संपत्ति की जांच न हो, इसलिए ढोंग कर रही हैं। हमारे परिवार के एक मेहनती सदस्य की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट या वीडियो के बारे में कुछ भी बताना अभी मुश्किल है। – सुरेंद्र कुमार भौरिया, एसपी रोहतक।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000