आबकारी विभाग की गुंडागर्दी: ठेले वाले को कॉलर पकड़ पटकते व मारते हुए पीटा, आबकारी उपनिरीक्षक का वीडियो वायरल

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बलरामपुर बस स्टैंड क्षेत्र में ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। आरोप है कि आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक ने एक ठेला व्यापारी के साथ मारपीट की। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बलरामपुर बस स्टैंड क्षेत्र में ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है।

आरोप है कि आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक ने एक ठेला व्यापारी के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई की मांग उठने लगी है। जानकारी के अनुसार, सद्दाम खान (35 वर्ष) निवासी बलरामपुर, करीब डेढ़ वर्ष से बस स्टैंड परिसर में चना-बादाम का ठेला लगाकर जीविकोपार्जन कर रहा था। हाल ही में अंग्रेजी शराब दुकान को बस स्टैंड क्षेत्र में स्थानांतरित किए जाने के बाद आबकारी विभाग की ओर से वहाँ ठेला न लगाने की चेतावनी दी जा रही थी।

मंगलवार दोपहर आबकारी उपनिरीक्षक नीरज साहू और सद्दाम खान के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उपनिरीक्षक ने सद्दाम के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि उपनिरीक्षक नीरज साहू, सद्दाम खान को घसीटते हुए ले जाने का प्रयास कर रहे हैं, इस दौरान वह चारपहिया वाहन से टकराकर गिर जाता है। वीडियो में सद्दाम के गले पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं।

आबकारी अधिकारी ने दी सफाई

उपनिरीक्षक नीरज साहू ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि उसे कई बार ठेला वहाँ न लगाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं मान रहा था। आज हम उसे चालानी कार्रवाई के लिए कार्यालय ले जाने का प्रयास कर रहे थे, पर वह जाने से इंकार कर रहा था।

मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि सद्दाम खान लंबे समय से शांतिपूर्वक व्यवसाय कर रहा था और इस तरह की कार्रवाई अनुचित और अमानवीय है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। इस प्रकरण पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अशोक सिंह राजू ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह बर्बरता पूर्ण कार्रवाई है और आरोपी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000