पार्टी से लौटते वक्त हुआ बड़ा हादसा: पेड़ से टकराई बोलेरो, तीन की मौत दो गंभीर रूप से घायल

बलिया जिले में भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। पार्टी मनाकर दोस्तों को छोड़ने जाते समय घटना हुई। बलिया जिले के पर्वतपुर-घेराई मार्ग पर मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

मौके पर तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में सत्यम राजभर (18), विकास राजभर (20) व राजा राजभर (20) शामिल थे। वहीं दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बोलेरो को कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

कैसे हुआ हादसा

बांसडीह कोतवाली के पर्वतपुर- घेराई मार्ग के महुआ बाग में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में रामपुर कंला गांव के सत्यम राजभर, राजा राजभर, निवासी रामपुर व विशाल राजभर, अनीश राजभर (21), अभिषेक राजभर (19) निवासी दिवाकलपुर थे।

पांचों दोस्त पार्टी मनाकर बांसडीह कस्बा से बोलेरो से दिवाकलपुर के तीन दोस्तों को घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में महुआ बाग में बोलेरो तेज रफ्तार में होने के चलते पेड़ से जा टकराई। इसमें सत्यम, राजभर, विकास की मौके पर मौत हो गई। वहीं, अभिषेक व अनीश गम्भीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर की आवज सुनकर दौड़े ग्रामीण

टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने सत्यम, राजा व विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनीश  व अभिषेक की हालत गम्भीर देख बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया।

घटना की खबर लगते ही मृतकों के परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देर रात सभी अस्पताल पहुंचे। सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र ने कहा कि रात में पेड़ से बोलेरो टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई है और दो युवकों की हालत गम्भीर है। इलाज करवाया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000