बिहार पटना में अयोध्या से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस 20 फीट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, 25 घायल By Pratibha Rajdar Last updated Nov 21, 2025 127 पटना के बाढ़ इलाके में मोकामा फोरलेन पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अयोध्या से सिमरिया धाम लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मोकामा ट्रॉमा सेंटर और रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया गया कि सभी यात्री मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और अयोध्या दर्शन के बाद सिमरिया धाम जाने के लिए निकले थे। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। बरहपुर बाइपास के पास पहुंचते ही बस चालक को अचानक झपकी आ गई, जिसके बाद वाहन नियंत्रण खो बैठा और खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत राहत-कार्य में जुट गए और मोकामा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा और बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा 127 Share