एक युवक की मौत- दुल्हे ने रथ से कूदकर बचाई जान, दूल्हा बोला- एक सेकेंड भी रुकता तो मैं भी नहीं बचता

वधू पक्ष के कमलेश निषाद ने रोते हुए बताया कि बरात के स्वागत के लिए सब खड़े थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि बिजली का तार इतना नीचे होगा। जो घटना हुई उससे पूरा परिवार टूट गया। वर पक्ष की तरफ से सचिन की मौत से व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरी करने वाला सचिन सिर्फ काम में मदद के लिए आया था और अचानक हुए हादसे में उसने अपनी जान गंवा दी।

थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरैया के कुड़िहवा टोला में रविवार देर रात शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। द्वार पूजा के दौरान बरात के रथ पर लदी रोड लाइट अचानक 11 केवी एचटी लाइन से सट गई। इससे रथ में करंट फैल गया। रथ पर रोड लाइट लेकर चढ़े देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव निवासी सचिन (22) की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार बराती गंभीर रूप से झुलस गए।

दूल्हे राहुल निषाद ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी राममिलन निषाद के बेटे राहुल निषाद की बरात हरैया गांव में कमलेश निषाद के घर आई थी। रात करीब साढ़े दस बजे बरात दूल्हे के रथ के साथ द्वारपूजा के लिए आगे बढ़ रही थी।

जैसे ही रथ घर के सामने पहुंची, सड़क के ऊपर झुकी हुई एलटी और 11 केवी एचटी लाइन रथ पर लदी रोड लाइट से सट गई। देखते ही देखते हाई वोल्टेज करंट पूरे रथ में फैल गया। रथ पर रोड लाइट लेकर बैठे सचिन की करंट की चपेट में आकर मौके पर मौत हो गई। करंट का झटका लगते ही रथ पर बैठे बाकी बरातियों में भगदड़ मच गई। चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें घायल अवस्था में ग्रामीणों और बरातियों ने तुरंत अस्पताल भेजा।

वधू पक्ष के कमलेश निषाद ने रोते हुए बताया कि बरात के स्वागत के लिए सब खड़े थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि बिजली का तार इतना नीचे होगा। जो घटना हुई उससे पूरा परिवार टूट गया। वर पक्ष की तरफ से सचिन की मौत से व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरी करने वाला सचिन सिर्फ काम में मदद के लिए आया था और अचानक हुए हादसे में उसने अपनी जान गंवा दी।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- आवाज हुई, फिर लोग चिल्लाने लगे

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले जोरदार चिंगारी की आवाज आई, फिर चारों ओर चीख-पुकार मच गई। बराती राजेश ने बताया कि रथ बस घर के दरवाजे पर पहुंच रहा था तभी ऊपर से चिंगारी निकली। करंट लगते ही रथ पर बैठे लोग गिरने लगे। कोई समझ ही नहीं पाया कि हुआ क्या। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी सुनील ने कहा कि चिंगारी के बाद पूरे माहौल में भगदड़ मच गई। कोई दूल्हे को पकड़कर नीचे खींच रहा था, तो कोई रथ से कूदकर जान बचा रहा था।

दूल्हा बोला- एक सेकेंड भी रुकता तो मैं भी नहीं बचता

रथ से कूदकर जान बचाने वाले दूल्हा राहुल निषाद सदमे में है। उसने बताया कि वह रथ के पीछे की तरफ बैठा था। जैसे ही झटका लगा, किसी ने उसे नीचे कूदने को कहा। अगर एक सेकेंड भी देर होती तो शायद वह भी बच नहीं पाता।

 

पुलिस जांच में जुटी, बिजली विभाग पर उठे सवाल

सूचना मिलते ही झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोग बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं कि एचटी लाइन काफी नीचे झुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि चारों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे ने पूरे गांव को दहला दिया है और दोनों परिवार सदमे में हैं।मामले की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है। अब तक तहरीर नहीं मिली है: ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नार्थ

झंगहा थाना क्षेत्र की ग्राम पचायत हरैया में एलटी व एचटी दोनों लाइन का तार ऊपर है। बरात जाते समय बग्गी पर रोड लाइट लिए एक मजदूर सवार था। रोड लाइट काफी ऊपर होने के कारण 11 हजार वोल्ट के संपर्क में आ गया। हालांकि, घटना के दौरान लाइन ट्रिप कर गई थी। मौके का सोमवार को निरीक्षण किया गया है। तार ढीला न होकर ऊपर पाया गया है: सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता, बिजली निगम, चौरीचौरा

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000