सांकेतिक फोटो उत्तरप्रदेशलखनऊ यूपी में सर्दी ने दी दस्तक: 6 डिग्री न्यूनतम पारे के साथ अयोध्या रहा सबसे ठंडा प्रदेश, रात को लेकर जारी हुआ अलर्ट By Khulasa India News Desk Last updated Dec 3, 2025 71 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है।पछुआ हवाओं से यूपी के कई शहरों में रात के पारे में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है।मंगलवार को 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ अयोध्या यूपी में सबसे ठंडा रहा।बरेली और कानपुर में 6.7 डिग्री और बाराबंकी शहर में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में प्रदेश में दिन व रात के पारे में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। आशंका जताई जा रही है कि इस बार सर्दी के ज्यादा तीखी रहने के आसार हैं। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस सीजन में ला-नीना की कमजोर होती स्थिति और हिंद महासागर के तटस्थ प्रभाव के कारण दिसंबर से लेकर फरवरी के बीच रातें तो सर्द होंगी ही, दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। समाचार 71 Share