सपा नेता सरफराज के बरातघर पर दूसरे दिन भी गरजे बुलडोजर, राशिद के मैरिज हॉल पर भी कार्रवाई

बरेली। सूफी टोला स्थित दो बरात घरों गुड लाइफ मैरिज हॉल और एवान-ए-फरहत पर बुलडोजर दूसरे दिन भी गरजा। मंगलवार दोपहर शुरू हुई कार्रवाई शाम को रोक दी गई थी। केवल बाहर की दीवारों को तोड़ना शुरू किया गया था। अब बुधवार को पूरे परिसर को तोड़ा जा रहा था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे से एक बार फिर बरेली विकास प्राधिकरण के बुलडोजर सूफी टोला पहुंचे। गुडलाइफ मैरिज हॉल और एवान-ए-फरहत को तोड़ना शुरू किया गया। दूसरे दिन भी तोड़क कार्रवाई के दौरान खलबली मची रही। इससे पहले एक शादी हॉल की छत पर लगे मोबाइल टॉवर को भी खोलने का काम किया जा रहा था। शाम तक दोनों बरात घरों को पूरी तरह जमींदोज करने की तैयारी है।

बुलडोजर के आगे खड़ी हो गईं महिलाएं

बता दें कि अवैध निर्माण के रूप में चिह्नित सूफीटोला में स्थित दोनों बरातघरों के बाहर मंगलवार को सुबह 10 बजे से भारी पुलिस फोर्स जुटना आरंभ हो गई थी, लेकिन बरेली विकास प्राधिकरण की टीम दो बुलडोजर के साथ दोपहर करीब एक बजे पहुंची। बुलडोजर को देखते ही बरातघर के ऊपर बने आवासों से महिलाएं बाहर निकलकर कार्रवाई का विरोध करने लगीं, जबकि कुछ महिलाएं बुलडोजर के आगे खड़ी हो गईं और बीडीए पर कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप भी लगाए। महिला पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर महिलाओं को पड़ोस के आवास में भेजा गया। इसके बाद भी महिलाएं और युवक छत पर खड़े होकर कार्रवाई रोकने की गुहार लगाते रहे।

अक्तूबर 2011 में हुआ था ध्वस्तीकरण आदेश

बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार के अनुसार अक्तूबर 2011 में इन दोनों बरातघरों को अवैध करार देते हुए बीडीए ने नोटिस जारी कर ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था, लेकिन 14 साल बीतने के बाद अब अचानक कार्रवाई होने से इलाके के लोगों ने कार्रवाई पर सवालिया निशान भी लगाए।

बीडीए एवान संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि एवान ए फरहत और गुड लाइफ मैरिज हाल का प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया है। इसके चलते पूर्व में नोटिस भी जारी किया गया है। नियमानुसार दोनों बरातघरों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000