साइको किलर बनी माँ: सुंदर बच्चियों को देखकर आने लगाता था गुस्सा, एक बेटा मारकर दूसरे लड़के से भी करने लगी थी अपने बेटे की तुलना
आरोपी पूनम ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसे सुंदर बच्चियों को देखकर गुस्सा आता था, जिसकी वजह वह खुद नहीं जानती। 2019 में शादी के बाद 2020 में बेटे शुभम के जन्म के बाद से वह बच्चियों की तुलना अपने बेटे से करने लगी थी।हरियाणा के पानीपत में साइको किलिंग से जुड़े मामले में एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। साइको किलर पूनम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे खुद नहीं पता कि सुंदर बच्ची देखकर उसे गुस्सा क्यों आता है।
शादी से पहले ऐसा नहीं था। उसकी शादी 2019 में हुई थी। एक साल बाद बेटा (शुभम) पैदा हुआ। वह किसी भी बच्ची को देखकर उसकी तुलना अपने बेटे से करती थी। कोई बच्ची बेटे से ज्यादा सुंदर दिखती तो गुस्सा आता। जनवरी 2023 में ननद पिंकी की बेटी इशिका की हत्या के बाद उसने हत्या करने का सिलसिला सा शुरू कर दिया। इशिका को मारते हुए उसके पहले बेटे शुभम ने देख लिया था, तो पूनम ने उसकी भी जान ले ली। इसके बाद वह दूसरे बेटे से बच्चियों की सुंदरता की तुलना करने लगी।
इन बच्चों को उतारा मौत के घाट
पहला कत्ल – ननद की बेटी इशिका
दूसरा कत्ल- पहला बेटा (शुभम)
तीसरा कत्ल- चचेरे भाई की बेटी जिया
चौथा कत्ल- जेठ की बेटी विधि