शादी का कार्ड व्हाट्सऐप पर खाली कर सकता है बैंक अकाउंट,साइबर सेल की एडवाइजरी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के रुस्तमपुर और गोरखनाथ इलाके में दो लोगों के व्हाट्सऐप नंबर पर शादी का न्योता आया।किसने भेजा है,यह जानने के लिए जैसे ही उस पर क्लिक किया,फोन हैंग और खाते खाली हो गए।जालसाजों ने चार लाख रुपये उड़ा दिए।ये दो मामले पुलिस में दर्ज हुए हैं, लेकिन जालसाजों के इस नए हथकंडे से आप भी खतरे में हैं। साइबर सेल ने सावधान रहने की सलाह दी है।अगर किसी भी बहाने एपीके फाइल आया है,तो उसे बिल्कुल न खोलें।

डिजिटल युग में जहां सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं भेजना आम बात है,वहीं साइबर ठग इसी भरोसे का फायदा उठाकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। शहर के दो परिवारों के सदस्यों ने जब एपीके फाइल पर क्लिक किया तो उनके मोबाइल कुछ मिनटों तक फ्रीज हो गए। कुछ देर बाद फोन जब सामान्य हुआ, तब तक उनके बैंक खातों से बड़ी रकम निकल चुकी थी।एक युवक के खाते से करीब 2.40 लाख तो दूसरे के 1.60 लाख रुपये जालसाजों ने उड़ा दिए।दोनों ही पीड़ितों को देर रात जब बैंक से ट्रांजैक्शन अलर्ट मिला, तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।

पुलिस को मिली शिकायतों के अनुसार जालसाज़ पहले व्हाट्सऐप पर किसी परिचित के नाम से प्रोफाइल बनाते हैं। फिर उसी पहचान का फायदा उठाते हुए शादी का डिजिटल निमंत्रण भेजते हैं।कार्ड के साथ एपीके फाइल जोड़कर कहा जाता है कि खुल नहीं रहा है तो इस ऐप को इंस्टॉल करें। जैसे ही कोई उस फाइल पर क्लिक करता है, फोन कुछ सेकंड हैंग हो जाता है। उसी समय मोबाइल में एक रिमोट एक्सेस ट्रोजन (आरएटी) इंस्टॉल हो जाता है, जिससे ठग संबंधित लोगों के फोन, ऐप्स और बैंकिंग जानकारी पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लेते हैं।

साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि व्हाट्सऐप पर आने वाली एपीके फाइलें सिर्फ एंड्रॉयड फोन पर इंस्टॉल होती हैं।ऐसी फाइलें ग्लिच का बहाना बनाकर ऐप इंस्टॉल करने के लिए उकसाती हैं।इस ऐप में छिपा मालवेयर फोन के डेटा,संपर्क, ओटीपी पढ़ने की क्षमता और बैंकिंग ऐप तक ठगों के पहुंच को रास्ता देता है।जालसाज़ इन्हीं ओटीपी और बैंकिंग पासवर्ड का इस्तेमाल कर मिनटों में रकम ट्रांसफर कर लेते हैं।कई मामलों में वे यूपीआई ऐप तक रिमोटली ऑन कर लेते हैं।

साइबर थाना प्रभारी के मुताबिक किसी भी अनजान एपीके फाइल को इंस्टॉल न करें।शादी कार्ड देखने के लिए किसी ऐप की जरूरत नहीं होती,इसलिए ऐसा कोई लिंक क्लिक न करें। उन्होंने बताया कि जालसाज़ अक्सर सोशल मीडिया प्रोफाइल से जानकारी लेकर परिचितों के नाम और फोटो लगाकर नकली व्हाट्सऐप आईडी बना लेते हैं। लोग भरोसे में आकर लिंक खोलते हैं और ठगी के शिकार हो जाते हैं।

ठगी से ऐसे बचें।व्हाट्सऐप पर आई किसी भी एपीके फाइल को कभी इंस्टॉल न करें,शादी कार्ड या अन्य निमंत्रण इमेज या पीडीएफ होते हैं, ऐप की जरूरत नहीं होती,लिंक पर क्लिक न करें,खासकर जब भेजने वाला नंबर संदिग्ध लगे,फोन हैंग हो जाए या अजीब तरह से चलने लगे तो तुरंत बैंकिंग ऐप्स के पासवर्ड बदलें,किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत करें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000