बस में लगी आग उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में शॉर्ट सर्किट से स्कूल बस में आग,फायर ब्रिगेड टीम ने आग में पाया काबू By Pratibha Rajdar Last updated Dec 12, 2025 285 प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के भटनी स्थित कमल चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद ड्राइवर की सूझबूझ से बस में सवार तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह बस रायबरेली जनपद के मटका सलोन स्थित निमिषा कान्वेंट स्कूल की थी। शुक्रवार सुबह करीब 7:45 बजे बस चालक अबरार (निवासी कटेहा, कोतवाली सलोन) ने बस स्टार्ट की। तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और बस से धुआं निकलने लगा। स्थिति बिगड़ती देख चालक अबरार और कंडक्टर बाबूलाल (निवासी खतियारा, सलोन) ने तुरंत बस में मौजूद पूरे बाचन लकुरी निवासी कक्षा 9 के आलोक, कक्षा 8 की महक के साथ भटनी निवासी कक्षा 9 के सूर्यप्रताप को सुरक्षित नीचे उतारा। बच्चों को उतारते ही बस में आग तेजी से फैल गई और लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज और सलोन की फायर ब्रिगेड टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि बस का अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। समाचार 285 Share