जानलेवा साबित हुआ फेसबुक का प्यार; बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप की वजह से चार बच्चों की मां ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाज के दौरान हुई मौत

भागलपुर में चार बच्चों की मां ने प्रेमी से ब्रेकअप के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला की तीन साल पहले फेसबुक के जरिए झारखंड के युवक से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई।  बिहार के भागलपुर जिले में चार बच्चों की मां ने प्रेमी से ब्रेकअप के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

दरअसल, भगलपुर के धौरेया थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहने वाले महिला की 3 साल पहले फेसबुक के जरिए झारखंड के रहने वाले राजकुमार साह से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला प्यार में इतना आगे बढ़ गई कि वह प्रेमी के लिए पति और बच्चों को भी छोड़ने के लिए तैयार थी।  हालांकि, कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। गुरुवार को महिला का प्रेमी से विवाद हो गया।

वह प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, जबकि प्रेमी साथ रखने के लिए तैयार नहीं था। महिला ने साथ रखने के लिए दबाव बनाया और पुलिस में शिकायत करने की भी धमकी दी। जिस पर युवक ने कहा कि मैं जेल जाने को तैयार हूं, लेकिन तुम्हें साथ नहीं रख सकता। इस बात से आहत होकर महिला ने जहर खा लिया। जैसे ही पति को इस बात की जानकारी हुई वह पत्नी को लेकर तुरंत मायागंज अस्पताल लेकर पहुंच गया।

इलाज के दौरान मौत

यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।  मृतक की पहचान मृतका की पहचान फत्तूचक गांव में रहने वाले रजनी देवी (35) के रूप में हुई। पति सत्यनारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2007 में हमारी शादी हुई थी। शुरुआत में मैरिड लाइफ ठीक चल रही थी। हमारे चार बच्चे भी है, जिनमें 3 बेटी और बेटा है। 2012 के बाद पैसे कमाने के लिए मुझे घर छोड़ना पड़ा और तभी से हमारी मैरिड लाइफ खराब होती चली।

सोशल मीडिया के जरिए हुआ था अफेयर

तीन साल पहले 2022 में उसकी सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से दोस्ती हुई। बाद में उनके बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं थी। पति ने बताया कि मेरे जानकारों ने दोनों को साथ देखा था, जिसके बाद मुझे इस मामले का पता चला। मैंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह बिल्कुल भी नहीं समझी। इसके बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मैंने पत्नी को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह बच नहीं सकी। पति ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत देने की बात कही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000